Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-पाकिस्तान मुकाबला रद्द, भारतीय खिलाड़ियों के नाम वापसी के बाद WCL का फैसला

20 July, 2025

 वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय तब लिया गया जब भारत के कई दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया।

आयोजकों ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि वे भारतीय खिलाड़ियों और फैंस की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए खेद प्रकट करते हैं और मैच रद्द करने का निर्णय कठिन लेकिन आवश्यक था।भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे युवराज सिंह अब अगला मुकाबला 22 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे। इंडिया चैंपियंस टीम में हरभजन सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू जैसे कई नामचीन खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था।भारत-पाकिस्तान का यह मैच टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला होता, लेकिन अब यह मैच नहीं खेला जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पलवल को मिली हाईटेक सार्वजनिक शौचालय सुविधा, मंत्री ने किया उद्घाटन

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल नगर परिषद के वार्ड नंबर-12 स्थित ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में निर्मित आधुनिक एक्सपीरियंशियल टॉयलेट का उद्घाटन किया। भारत सरकार और हरियाणा सरकार के संयुक्त वित्तीय सहयोग से करीब 30 लाख रुपये की लागत से तैयार...

पिंजौर हत्याकांड: मर्डर के आरोपितों ने किया पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास

Summer express, मोनिका रावत, पंचकूला। पिंजौर के मेन बाजार में हुए जितेश मनोचा (किट्टू) (42) हत्याकांड में पकड़े गए 2 दिन के रिमांड पर चल रहे मुख्य आरोपितों खुशदीप व मनप्रीत ने रास्ते में बाथरूम के लिए गाड़ी रुकवाई और पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर उन्हें...

पंजाब राजस्व विभाग को मिला नया बल, 33 प्रशिक्षित पटवारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राजस्व सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 33 प्रशिक्षित पटवारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। पंजाब भवन में आयोजित समारोह के दौरान राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और...

होश में रहकर ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी, ऑपरेशन थिएटर में फिल्म देखती रही महिला

Summer express, गुंटूर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र की एक जटिल और अत्याधुनिक प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित एक महिला की ‘अवेक ब्रेन सर्जरी’ के दौरान वह पूरे समय होश में रही और ऑपरेशन के दौरान अपनी पसंदीदा फिल्म देखती रही। इस अनूठी सर्जरी ने चिकित्सा जगत...

एलएनजेपी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का पेन डाउन प्रदर्शन, महिला आयोग चेयरपर्सन टिप्पणी पर भड़का विरोध

Summer express, कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया की कथित टिप्पणियों को लेकर सोमवार को नर्सिंग ऑफिसर्स ने विरोध प्रदर्शन किया। नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे तक पेन डाउन हड़ताल कर अपनी नाराजगी जताई और टिप्पणी को पूरे नर्सिंग समुदाय का अपमान बताया। हालांकि मरीजों की सुविधा को ध्यान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.