Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संगरूर में 25 जुलाई को बड़ा धमाका : किसानों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

नूरपुरबेदी  | पंजाब की भगवंत मान सरकार पर विरोध की आंच तेज होती जा रही है। किसानों और मजदूर संगठनों ने राज्य सरकार पर “पुलिस राज” थोपने और लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शनों को दबाने का आरोप लगाते हुए 25 जुलाई को संगरूर में विशाल प्रदर्शन का ऐलान किया है।

इसको लेकर रूपनगर जिले के संघर्षशील संगठनों ने गांव मुन्ने साहिब गुरुद्वारा में एक अहम बैठक की, जिसकी अध्यक्षता संगठन नेता अमरजीत सिंह बैंसां ने की। बैठक में किसान नेताओं ने दावा किया कि संगरूर में मजदूर नेताओं की गिरफ्तारी और विरोध प्रदर्शनों पर अघोषित पाबंदी लोकतंत्र के खिलाफ है।

फर्जी मुठभेड़ों का सहारा, पुलिस को मिली खुली छूट”

किसान संगठन ‘किरती किसान मोर्चा’ के प्रमुख वीर सिंह बड़वा और ‘पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन’ के रणवीर सिंह रंधावा ने आरोप लगाया कि पंजाब में विरोध की आवाज को दबाने के लिए फर्जी पुलिस मुठभेड़ों का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही दोषी अफसरों को दंडित करने की बजाय पदोन्नति दी जा रही है।

40 हजार एकड़ ज़मीन की लैंड पूलिंग पर बवाल

संगठनों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लैंड पूलिंग के नाम पर किसानों की 40,000 एकड़ से ज्यादा जमीनें अधिग्रहित कर कॉर्पोरेट घरानों को सौंपी जा रही हैं। इससे किसान आक्रोशित हैं और संघर्ष की राह पर निकल पड़े हैं।

25 जुलाई को प्रदर्शन की व्यापक तैयारी

प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रूपनगर जिले के विभिन्न गांवों में बैठकें की जाएंगी और लोगों को बड़ी संख्या में जुटने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संगठन नेताओं ने पंजाब की जनता से अपील की है कि वे इस “लोकतंत्र बचाओ आंदोलन” में हिस्सा लें।

प्रदर्शन से पहले ही राज्य में बढ़ी हलचल

प्रदर्शन से पहले ही राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। संगठन नेताओं का कहना है कि सरकार आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है और आम नागरिकों में डर पैदा किया जा रहा है।

इस मौके पर इफ्टू के तरसेम जट्टपुर, राणा प्रताप रंगीलपुर, बीबीएमबी यूनियन के गुरप्रसाद, पीएसयू की मनप्रीत कौर मंसाली, मेजर सिंह असमानपुर, प्रीतम सिंह रायपुर, मा. रामपाल असालतपुर, मोहन सिंह असमानपुर, केवल सिंह ब्राह्मणमाजरा समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.