Facebook-f Youtube X-twitter

मैगा हेल्थ कैंप में 75 ने किया रक्तदान..15 ऑर्गन डोनेशन की ली शपथ

चंडीगढ़, 21 जुलाई

सिटी ब्यूटीफुल के कई सामाजिक संगठनों ने एक मंच पर आकर शहर के सेक्टर-37 स्थित महाजन भवन में मैगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया। सामाजिक संगठन सर्वप्रेम, वरियर स्पोर्टस वेलफेयर एसोसिएशन, केतन गोयल फाउंडेशन, चंडीगढ़ रैंन्डोन्यूर्स क्लब, एनए कल्चरल सोसायटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक मंच पर आकर अलग-अलग विषयों से संबंधित शिविर का आयोजन किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अब तक 120 बार रक्तदान करने वाले हिमांशु खोसला ने कहा कि रक्तदान करने में महज दस मिनट का समय लगता है। यह दस मिनट किसी को नया जीनव प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए रक्तदान को जन आंदोलन का रूप देने की जरूरत है। इस अवसर पर सर्वप्रेम की निदेशक आराधना ओझा, केतन गोयल फाउंडेशन के अध्यक्ष भवनीत गोयल, वरियर स्पोर्टस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक पुरी, सीआरसी साइकलिंग क्लब के गौतम लाल, एन ए कल्चरल सोसायटी की निखार मिढ्ढा ने बताया कि करीब पांच घंटे चले कैंप में 75 लोगों ने जहां रक्तदान किया वहीं 15 लोगों ने ऑर्गन डोनेशन, 9 लोगों ने स्टेम सेल डोनेशन के लिए खुद को पंजीकृत किया। शिविर में 69 लोगों ने अपने पूरे शरीर का हेल्थ स्कैन करवाया और 50 से अधिक लोगों की आंखों की मुफ्त जांच की गई। मैगा हेल्थ कैंप के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रक्तदान करने वालों को जहां मुफ्त में पौधे वितरित किए गए वहीं सर्वप्रेम संस्था के प्रोजेक्ट उड़ान में पंजीकृत झौंपड़ पट्टी क्षेत्र के बच्चों ने रक्तदानियों को अपने हाथों से बनाए हुए थैंक्यू कार्ड भी दिए। इस अवसर पर समाज सेवी डॉ.अशोक, डॉ.रोमिका वढेरा, डॉ.कविता शर्मा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.