Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधायक फंड कोई भीख नहीं, विकास कार्यों का पाई-पाई हिसाब देने को तैयार हूं: गोकुल सेतिया

Summer express, सिरसा। सिरसा की बदहाल नागरिक सुविधाओं और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने खून से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम पत्र लिखने वाले कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है।  रात सोशल मीडिया पर लाइव आकर सेतिया ने कहा कि विधायक फंड कोई भीख नहीं है, बल्कि जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए फंड मांगना उनका अधिकार है। उन्होंने भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि वे उनके साथ बैठकर विकास कार्यों पर खर्च हुई पाई-पाई का हिसाब देख सकते हैं।

गोकुल सेतिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने सिरसा में उनके द्वारा उठाए गए भ्रष्टाचार और बदहाल व्यवस्था के मुद्दों पर जवाब देने के बजाय पिछले दो वर्षों में जारी किए गए फंड का हिसाब गिनवाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधायक चुनकर भेजा है और अपने इलाके के विकास के लिए ग्रांट मांगना उनकी जिम्मेदारी है। यह कोई विशेष अनुदान नहीं, बल्कि विधायक कोटे का फंड है।

सेतिया ने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के सामने रखते हैं। भाजपा का कोई भी नेता उनके साथ बैठकर विकास कार्यों और उन पर हुए खर्च का पूरा ब्योरा देख सकता है। उन्होंने कहा कि वह जनता के सामने हर काम का हिसाब देने के लिए तैयार हैं।

मुख्यमंत्री की ओर से उनके विरोध प्रदर्शन को ड्रामा बताए जाने पर भी विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सिरसा के लोगों की समस्याएं वास्तविक हैं और शहर में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। सड़कों की हालत ठीक नहीं है, ट्यूबवेल बार-बार खराब हो रहे हैं और सीवरेज व्यवस्था भी प्रभावित है। उन्होंने सवाल उठाया कि विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की स्थिति में सुधार क्यों नहीं हो रहा है।

नगर परिषद में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई का जिक्र करते हुए सेतिया ने कहा कि जेई और एक्सईएन स्तर के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, लेकिन उन वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, जिनके संरक्षण में कथित तौर पर भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने नहरी पानी की समस्या भी उठाई और कहा कि किसान फतेहाबाद में धरने पर बैठे हैं, लेकिन माइनरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस मामले में हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश (जेपी) ने भी मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गोकुल सेतिया सिरसा के निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं और मुख्यमंत्री को उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनना चाहिए था। जेपी के अनुसार, विधायक सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का, उसकी बात सुनना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में भी उठाया जा सकता है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा दौरे के दौरान कहा था कि पिछले वर्षों में सिरसा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड जारी किया गया है और विधायक को इसका हिसाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने गोकुल सेतिया के खून से पत्र लिखकर किए गए विरोध प्रदर्शन को ड्रामा बताते हुए कहा था कि जनता इसका जवाब देगी।

दरअसल, गोकुल सेतिया ने सिरसा में बदहाल नागरिक सुविधाओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर शहीद भगत सिंह चौक पर अपने खून से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा था। वह यह पत्र मुख्यमंत्री को सौंपने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया था। मुख्यमंत्री के सिरसा दौरे के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधायक फंड कोई भीख नहीं, विकास कार्यों का पाई-पाई हिसाब देने को तैयार हूं: गोकुल सेतिया

Summer express, सिरसा। सिरसा की बदहाल नागरिक सुविधाओं और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने खून से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम पत्र लिखने वाले कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है।  रात सोशल मीडिया पर लाइव आकर सेतिया ने कहा कि विधायक फंड कोई भीख नहीं है, बल्कि...

कपाल मोचन मेले के लिए अंबाला रोडवेज ने चलाईं 100 से अधिक विशेष बसें, जीएम ने जांची व्यवस्था

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। हरियाणा के यमुनानगर स्थित ऐतिहासिक कपाल मोचन तीर्थ में चल रहे मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो ने विशेष बसों की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए अंबाला छावनी और नारायणगढ़ बस स्टैंड से 100 से अधिक...

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर 36 किलो चूरा पोस्त के साथ यूपी के दो युवक गिरफ्तार

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं और नशीले पदार्थ की...

पलवल शुगर मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, 27 लाख क्विंटल गन्ना मिलने की उम्मीद

Summer express,पलवल (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शुगर मिल के पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रवीण डागर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के...

सुक्खू सरकार की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला नया प्रोत्साहन, ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की

50 रुपये किलो मिल रहा भाव ऊना,राकेश-:किसानों की मेहनत को सही कीमत मिले, इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेश सरकार किसानों से प्राकृतिक तरीके से उगाई गई मक्की 50 रुपये प्रति किलो के समर्थन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.