Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर 36 किलो चूरा पोस्त के साथ यूपी के दो युवक गिरफ्तार

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं और नशीले पदार्थ की खेप लेकर लुधियाना जाने की तैयारी में थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अंबाला छावनी जीआरपी थाना पुलिस की टीम एसआई धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंची तो उसे सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक स्टेशन पर मौजूद हैं। दोनों के पास बैग में नशीला पदार्थ होने की आशंका जताई गई थी। वे लुधियाना जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को काबू कर लिया। इसके बाद उनके सामान की तलाशी ली गई तो बैग से 36 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के निवासी मंजेश तिवारी और रंजीत गिरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे नशीले पदार्थ की खेप के स्रोत, तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

जीआरपी के एसआई धर्मबीर सिंह के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार निगरानी और गश्त कर रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर 36 किलो चूरा पोस्त के साथ यूपी के दो युवक गिरफ्तार

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं और नशीले पदार्थ की...

पलवल शुगर मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, 27 लाख क्विंटल गन्ना मिलने की उम्मीद

Summer express,पलवल (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शुगर मिल के पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रवीण डागर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के...

सुक्खू सरकार की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला नया प्रोत्साहन, ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की

50 रुपये किलो मिल रहा भाव ऊना,राकेश-:किसानों की मेहनत को सही कीमत मिले, इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेश सरकार किसानों से प्राकृतिक तरीके से उगाई गई मक्की 50 रुपये प्रति किलो के समर्थन...

नगर कीर्तन में शामिल महिला श्रद्धालु की अचानक मौत, मंडी गोबिंदगढ़ में पसरा मातम

मंडी गोबिंदगढ़। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मंडी गोबिंदगढ़ में निकाले जा रहे विशाल नगर कीर्तन के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। नगर कीर्तन में शामिल 45 वर्षीय महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद धार्मिक उत्सव का माहौल शोक में बदल...

नवी मुंबई के तेल गोदाम में भीषण आग, आसपास की दो इमारतें भी आईं चपेट में

Summer express, नवी मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित तुर्भे इलाके के मेफको मार्केट में एक तेल गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.