Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गौरव गौतम पर करन दलाल का तंज, बोले- विधायक नहीं रहेंगे तो वेतन प्रेस क्लब को दे दूंगा

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल की राजनीति में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता करन दलाल के एक बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पलवल के विधायक एवं हरियाणा सरकार में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए करन दलाल ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिनों बाद गौरव गौतम अपने नाम के आगे मंत्री तो दूर, पूर्व विधायक भी नहीं लिख पाएंगे।

करन दलाल ने आगे कहा कि जब गौरव गौतम विधायक ही नहीं रहेंगे तो उन्हें मिलने वाला वेतन भी बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक के तौर पर मिलने वाली तनख्वाह उनके खाते में आएगी तो वह पूरी राशि प्रेस क्लब को दे देंगे। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में पलवल सीट पर कांग्रेस की टिकट से करन दलाल और भाजपा की ओर से गौरव गौतम आमने-सामने थे। चुनाव में गौरव गौतम ने जीत दर्ज की थी, जबकि करन दलाल को हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव परिणाम के बाद करन दलाल ने गौरव गौतम के निर्वाचन को अदालत में चुनौती दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव प्रचार के दौरान धर्म के नाम पर वोट मांगे गए थे। यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है।

करन दलाल के इस ताजा बयान को लेकर पलवल की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लोग भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण बिल से राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी : भाजपा महिला मोर्चा 

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू -: पलवल में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लता भारद्वाज ने महिला आरक्षण बिल को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।रविवार को पलवल के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

अंधेरी सड़क पर मौत बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, ई-रिक्शा चालक की जान गई; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Summer express/राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रावर-गंजोगढ़ी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक को...

गाय-भैंस के बीच बरबरी बकरियों का जलवा, करनाल के सोनू पाल ने बदली पशुपालन की तस्वीर

10 बकरियों से शुरू हुआ सफर पहुंचा 200 के करीब, एनडीआरआई की प्रतियोगिता में बकरे ने जीता पहला और बकरी ने दूसरा पुरस्कार Summer express/राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:हरियाणा की पहचान अब तक दूध देने वाली गायों और भैंसों से रही है, लेकिन बदलते दौर में बकरी पालन भी ग्रामीण युवाओं के लिए कमाई और...

मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ दिल्ली में गरजेंगे हिमाचल के चार हजार मजदूर, 1-2 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय प्रदर्शन

Summer express/हमीरपुर, अरविंद। केंद्र सरकार की मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हिमाचल के करीब चार हजार मजदूर दिल्ली कूच करेंगे। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के राष्ट्रीय आह्वान पर 1 और 2 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से हजारों मजदूर भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज...

हिमाचल में बढ़ सकती हैं विधानसभा सीटें, परिसीमन से दूरदराज के क्षेत्रों को मिलेगी नई आवाज : सुधीर शर्मा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में संभावित परिसीमन को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने परिसीमन का समर्थन करते हुए कहा है कि इससे प्रदेश में जनप्रतिनिधित्व मजबूत होगा और दुर्गम क्षेत्रों की जनता की समस्याओं को विधानसभा और संसद में प्रभावी ढंग से उठाने का अवसर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.