Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला की सड़कों पर बढ़ रहे बेसहारा पशु, हादसों की आशंका से परेशान लोग

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी की सड़कों पर बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। सड़क और बाजारों में घूमते पशुओं के कारण वाहन चालकों को हर समय हादसे का डर बना रहता है। पहले भी इन पशुओं की वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद सड़कों पर बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि समय रहते इन्हें नहीं हटाया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

लोगों का कहना है कि सड़कों पर पशुओं के झुंड दिखाई देने से वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। खासकर बच्चों को घर से बाहर भेजते समय अभिभावकों को चिंता रहती है। बेसहारा पशुओं के अचानक सड़क पर आने से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

इस संबंध में अंबाला कैंट नगर परिषद के सचिव गुलशन कुमार ने बताया कि बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजा जाएगा। उन्होंने पशुपालकों से भी अपील की कि वे दूध निकालने के बाद अपने पशुओं को खुला न छोड़ें। यदि कोई व्यक्ति अपने पशुओं को सड़कों पर बेसहारा छोड़ता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

अब देखना होगा कि नगर परिषद की ओर से टेंडर प्रक्रिया के बाद बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान कब शुरू होता है और लोगों को इस समस्या से कितनी राहत मिल पाती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला की सड़कों पर बढ़ रहे बेसहारा पशु, हादसों की आशंका से परेशान लोग

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी की सड़कों पर बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। सड़क और बाजारों में घूमते पशुओं के कारण वाहन चालकों को हर समय हादसे का डर बना रहता है। पहले भी इन पशुओं की वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी...

रोहतक गैंगवार में बागपत के इनामी रवि राठी का नाम आया सामने, सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

Summer express, हिसार। रोहतक में दिल्ली रोड स्थित मिलन ढाबे पर हुई गैंगवार के मामले में बागपत के 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रवि राठी का नाम सामने आया है। उसने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट साझा कर वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस को आशंका है कि हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह...

करनाल के सदर बाजार में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालात में मौत, छत पर मिला अचेत

Summer express, करनाल। सदर बाजार क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला नक्ष उर्फ ऋषभ शाम घर की दूसरी मंजिल पर अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तुरंत नीचे लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम...

ग्राम सभा की बैठकों में बढ़-चढ़कर भाग लें ग्रामीण, विकास की योजनाओं में मिलेगी भागीदारी

Summer express, संजीव महाजन, नूरपुर। गांवों के समग्र विकास के लिए ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। ग्राम सभा की बैठकें केवल औपचारिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से गांव की समस्याओं को सामने रखने और विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने का अवसर मिलता है। इसलिए प्रत्येक ग्रामीण को अपनी ग्राम पंचायत...

फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंकों में अलग लाइन की मांग

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर। दी उपभोक्ता संरक्षण संगठन की बैठक में शहर की विभिन्न जनसमस्याओं और उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान भोटा चौक और गांधी चौक के फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के आसपास फोटोस्टेट दुकानों में मनमाने दाम वसूले जाने और बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.