Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल के सदर बाजार में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालात में मौत, छत पर मिला अचेत

Summer express, करनाल। सदर बाजार क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला नक्ष उर्फ ऋषभ शाम घर की दूसरी मंजिल पर अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तुरंत नीचे लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल किशोर की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

परिजनों के मुताबिक, शाम नक्ष घर की छत पर टहलने और पतंग उड़ाने के लिए गया था। छत पर जाते समय उसकी दादी ने उसे वहां से सूखे कपड़े उतारकर लाने के लिए भी कहा था। काफी देर तक जब वह वापस नीचे नहीं आया तो काम से घर लौटे उसके दादा को उसे देखने के लिए छत पर भेजा गया। वहां पहुंचने पर दादा ने नक्ष को अचेत हालत में पड़ा देखा और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर किशोर को नीचे लाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

दादा और चाचा ने बताया कि नक्ष संयुक्त परिवार में सभी का लाड़ला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन भी है। उसके पिता लकवे से पीड़ित हैं। परिजनों के अनुसार, नक्ष सामान्य रूप से खुश रहता था और उसे किसी तरह की परेशानी या मानसिक तनाव होने की जानकारी परिवार को नहीं थी। ऐसे में उसकी अचानक हुई मौत ने सभी को हैरान कर दिया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोर की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोहतक गैंगवार में बागपत के इनामी रवि राठी का नाम आया सामने, सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

Summer express, हिसार। रोहतक में दिल्ली रोड स्थित मिलन ढाबे पर हुई गैंगवार के मामले में बागपत के 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रवि राठी का नाम सामने आया है। उसने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट साझा कर वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस को आशंका है कि हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह...

करनाल के सदर बाजार में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालात में मौत, छत पर मिला अचेत

Summer express, करनाल। सदर बाजार क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला नक्ष उर्फ ऋषभ शाम घर की दूसरी मंजिल पर अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तुरंत नीचे लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम...

ग्राम सभा की बैठकों में बढ़-चढ़कर भाग लें ग्रामीण, विकास की योजनाओं में मिलेगी भागीदारी

Summer express, संजीव महाजन, नूरपुर। गांवों के समग्र विकास के लिए ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। ग्राम सभा की बैठकें केवल औपचारिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से गांव की समस्याओं को सामने रखने और विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने का अवसर मिलता है। इसलिए प्रत्येक ग्रामीण को अपनी ग्राम पंचायत...

फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंकों में अलग लाइन की मांग

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर। दी उपभोक्ता संरक्षण संगठन की बैठक में शहर की विभिन्न जनसमस्याओं और उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान भोटा चौक और गांधी चौक के फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के आसपास फोटोस्टेट दुकानों में मनमाने दाम वसूले जाने और बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के...

बीएसएफ जवान विक्रम शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी विदाई

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर। गलोड़ तहसील के कोहलवीं गांव निवासी बीएसएफ जवान विक्रम दत्त शर्मा (विक्की) का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तिरंगे में लिपटे जवान को अंतिम विदाई देने के लिए आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग पहुंचे। बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी ने अपने साथी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.