Facebook-f Youtube X-twitter

CET परीक्षा से पहले अलर्ट: हरियाणा में दो दिन की छुट्टी

हरियाणा  | हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इन दो दिनों में प्रदेशभर के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। कारण है – कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET), जो राज्यभर में आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसे दो दिन और दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए हरियाणा सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। रोडवेज की 9200 बसों को CET अभ्यर्थियों के लिए लगाया गया है, जिनमें छात्रों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही उम्मीदवारों को बस पास जारी किया जाएगा।

वहीं प्रशासन ने भी परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कमर कस ली है। जहां-जहां परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां धारा 144 लागू की जा रही है। इसके अलावा नकल और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे 26 और 27 जुलाई को रोडवेज बसों में अनावश्यक यात्रा न करें, जिससे परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.