Facebook-f Youtube X-twitter

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को हराकर एक ही दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज जीती

23 July, 2025 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को उसी की धरती पर हराकर नया इतिहास रच दिया है। भारत ने चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए निर्णायक तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 13 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इससे पहले टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से जीत दर्ज की थी। यह पहली बार है जब भारत की महिला टीम ने इंग्लैंड में सीमित ओवरों की दोनों सीरीज एक ही दौरे पर जीती हैं।

इस ऐतिहासिक जीत से पहले भारत विदेशी ज़मीन पर दक्षिण अफ्रीका (2018), श्रीलंका (2018 व 2022) और वेस्टइंडीज (2019) के खिलाफ भी सीमित ओवरों की दोनों सीरीज अपने नाम कर चुका है।

मैच का हाल:

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 318 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार शतक (102 रन, 84 गेंद, 14 चौके) जड़ा। सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल (26) और स्मृति मंधाना (45) ने मजबूत शुरुआत दी, वहीं हरलीन देओल (45) और जेमिमा रोड्रिग्ज (50) ने अहम साझेदारियां निभाईं।इंग्लैंड के लिए लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन और लिंसी स्मिथ को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में इंग्लैंड की टीम 305 रन पर ऑलआउट हो गई। शुरुआत में झटके लगने के बावजूद एम्मा लैंब (68) और कप्तान नतालिया साइवर-ब्रंट (98) ने तीसरे विकेट के लिए 162 रन जोड़कर मैच में जान फूंकी। एलिस रिचर्ड्स (44) और सोफिया डंकले (34) ने भी योगदान दिया, मगर टीम जीत से चूक गई।भारत के लिए क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 52 गेंदों में 6 विकेट लिए, जबकि श्री चरणी ने 2 और दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट झटका।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.