Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल.. 5 दिन में 132.25 करोड़ की कमाई..टॉप 5 फिल्मों में शामिल

23 July, 2025

निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सैयारा’ (Saiyaara) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। अहान पांडे और अनित पड्डा अभिनीत इस फिल्म ने रिलीज़ के महज पांच दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 132.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, मंगलवार को फिल्म ने 25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ रुपये के पार पहुँच चुका है।

‘सैयारा’ अब 2025 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में शुमार हो चुकी है। इसने हाल ही में अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ (112 करोड़ रुपये) और सलमान खान की ‘सिकंदर’ (110 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले फिल्म ने ‘जट्ट और केसरी: चैप्टर 2’ जैसे ब्लॉकबस्टर की भी कमाई को मात दी थी।

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म ने मोहित सूरी की ही 2013 में आई रोमांटिक हिट ‘आशिकी 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन (110 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड) को भी पार कर लिया है। ‘सैयारा’ सिर्फ 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, लेकिन इसकी म्यूजिक, कहानी और स्टारकास्ट ने दर्शकों को खासा आकर्षित किया है।

‘सैयारा’ की 5 दिनों की कमाई इस प्रकार रही:

  • शुक्रवार (पहला दिन): ₹21 करोड़
  • शनिवार: ₹26 करोड़
  • रविवार: ₹35.75 करोड़
  • सोमवार: ₹22.50 करोड़
  • मंगलवार: ₹25 करोड़

फिल्म की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ को देखते हुए, ‘सैयारा’ आने वाले दिनों में कई और रिकॉर्ड तोड़ सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म 2025 की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बनती है या नहीं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.