Shimla, 24 July
सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए जिला शिमला प्रशासन ने वर्ष 2025 के लिए सेब ढुलाई की दरें निर्धारित कर दी हैं। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया कि ट्रक, मिनी ट्रक और पिकअप (चार पहिया) वाहनों के लिए ढुलाई शुल्क वजन और दूरी के आधार पर तय किया गया है।
निर्धारित दरें इस प्रकार हैं:
- दिल्ली तक: ट्रक/अन्य बड़े वाहन — 90 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल
- चंडीगढ़ तक: ट्रक/अन्य वाहन — 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल
- पिकअप (4 पहिया):
- 20 किलोमीटर तक — 2.30 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल
- 20 किलोमीटर से अधिक — 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल
- आयशर/टाटा 407 — 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल
उपायुक्त ने चेतावनी दी कि तय दरों से अधिक शुल्क वसूलने पर संबंधित ट्रक, मिनी ट्रक और पिकअप ऑपरेटर यूनियनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।