Facebook-f Youtube X-twitter

नई मुसीबत में टीम इंडिया: ऋषभ पंत गंभीर रूप से चोटिल.. एम्बुलेंस से मैदान से बाहर ले जाया गया

24 July, 2025

टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज मुश्किलों से भरी होती जा रही है। पहले से ही आकाश दीप, नितीश रेड्डी और अर्शदीप सिंह जैसे अहम खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हैं, और अब मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी चोटिल हो गए हैं।

मैच के पहले दिन जब भारत की पारी 68वें ओवर में थी, तब पंत को एक गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलते समय गंभीर चोट लग गई। गेंद उनके बल्ले से मिस होकर सीधे पैर पर लगी, जिससे वह दर्द से कराह उठे। मैदान पर तुरंत फिजियो बुलाए गए, लेकिन पंत की हालत इतनी खराब थी कि वह अपने पैरों पर ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस के ज़रिए मैदान से बाहर ले जाया गया।

रिटायर्ड आउट होने से पहले पंत ने 48 गेंदों पर 37 रन बनाए थे। इस सीरीज में पंत बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं — खासकर लीड्स टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में शतक जड़ा था।हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है और क्या वह मैच के बाकी हिस्से में खेल पाएंगे या नहीं। बीसीसीआई की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

टीम इंडिया और करोड़ों फैंस अब यही दुआ कर रहे हैं कि पंत की चोट गंभीर न हो और वह जल्द ही मैदान पर वापसी करें, क्योंकि उनकी मौजूदगी भारत के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक,संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

Summer express/शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में फंसे ईरान के करीब 56 हजार करोड़ रुपये, अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते अटका फंड

Summer  express, नई दिल्ली | ईरान के लगभग 56 हजार करोड़ रुपये भारत में लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिन्हें वह चाहकर भी वापस नहीं ले पा रहा है। यह रकम उस समय की है जब भारत ईरान से कच्चे तेल का आयात करता था और उसका भुगतान भारतीय बैंकों में जमा हो गया...

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक और महिला की मौत

Summer express,रोहतक |  भाली आनंदपुर के पास शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंवल गांव निवासी संजय और कहानौर निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप...

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.