हरियाणा | हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों यानी 24, 25 और 26 जुलाई के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
आज इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
24 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।
25 जुलाई का मौसम कैसा रहेगा?
इस दिन चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों में भी मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद है।
26 जुलाई को पूरे हरियाणा में बिखरेगी फुहारें
26 जुलाई को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश हो सकती है। साथ ही कुरुक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश के संकेत हैं।