Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बढ़ती बादल फटने की घटनाओं की जांच शुरू, केंद्रीय वैज्ञानिक टीम पहुंची शिमला

Shimla, Sanju 

हिमाचल प्रदेश में बार-बार हो रही बादल फटने की घटनाओं को लेकर अब वैज्ञानिक अध्ययन शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित एक विशेषज्ञ टीम शिमला पहुंची। टीम ने राज्य के मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में राज्य में हुई घटनाओं का विस्तृत डेटा केंद्रीय टीम के साथ साझा किया गया।

मानसून सीजन में अब तक  25 बादल फटने की हुई घटनाएं 

इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में 25 बादल फटने की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें मंडी जिले में सबसे अधिक 15 मामले सामने आए हैं। बादल फटने के कारण जान-माल की भारी क्षति हो रही है, जिसको लेकर गहन वैज्ञानिक विश्लेषण की आवश्यकता महसूस की जा रही है।केंद्रीय टीम में सीएसआईआर रुड़की के चीफ साइंटिस्ट कर्नल केपी सिंह, मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एसके नेगी, मणिपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व जियोलॉजिस्ट अरुण कुमार, आईआईटीएम पुणे की रिसर्चर सुष्मिता और आईआईटी इंदौर की सिविल इंजीनियर नीलिमा शामिल हैं।

पहली बार  इस प्रकार का हो रहा  वैज्ञानिक अध्ययन 

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेष सचिव एवं निदेशक डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आग्रह पर यह टीम अध्ययन के लिए हिमाचल भेजी गई है। टीम कल फील्ड से लौटने के बाद मौसम विज्ञान केंद्र शिमलाराज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और अन्य एजेंसियों से आंकड़े जुटाकर विश्लेषण करेगी। डीसी राणा ने कहा कि यह संभवतः पहली बार है जब इस प्रकार का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है।

“इस बार भी मानसून ने काफी नुकसान पहुंचाया है। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून बहुत प्रभावशाली रहा। दो दिन पहले लाहौल-स्पीति में भी बादल फटा, हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन खेतों में मलबा घुस गया। चंबा के भरमौर में दो लोगों की दुखद मृत्यु हुई है।”

“अब तक इस मानसून में हिमाचल प्रदेश में 114 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें कई सड़क हादसे भी शामिल हैं। प्रदेश को अब तक लगभग 1200 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। हालांकि इस समय कोई बड़ा अलर्ट नहीं है, लेकिन छोटी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में फिर चढ़ा पारा, गर्मी-उमस से लोग बेहाल, मानसून पड़ा सुस्त

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि कुछ उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं,...

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 10 घायल

Summer express ,अमरावती। आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। हादसा चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक निजी ट्रैवल बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर के बाद हुआ। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक...

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.