Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Air India पर DGCA का शिकंजा,  भेजे गए 4 नोटिस

मुंबई | अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विमानन नियामक DGCA एक्शन मोड में आ गया है। अब एयर इंडिया पर शिकंजा कसते हुए केबिन क्रू ड्यूटी और प्रशिक्षण मानकों के उल्लंघन को लेकर कंपनी को चार कारण बताओ नोटिस भेजे गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, ये नोटिस 20 और 21 जून को एयर इंडिया द्वारा किए गए स्वैच्छिक खुलासों के आधार पर 23 जुलाई को जारी किए गए। इनमें अल्ट्रा लॉन्ग हॉल उड़ानों में क्रू के आराम और ड्यूटी नियमों के उल्लंघन का जिक्र है।

DGCA ने किन नियमों को बताया गया है टूटा:

  • केबिन क्रू के ड्यूटी-आराम समय का उल्लंघन
  • क्रू ट्रेनिंग नियमों में गड़बड़ी
  • संचालन प्रक्रियाओं में लापरवाही

एयर इंडिया का जवाब:

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “हमें नियामक से पिछले एक साल के दौरान किए गए कुछ स्वैच्छिक खुलासों के संबंध में नोटिस मिले हैं। हम समयसीमा के भीतर जवाब देंगे और सुरक्षा को लेकर हमारी प्रतिबद्धता पूरी तरह बरकरार है।”

DGCA की नजर अब और कड़ी

DGCA की ताजा कार्रवाई से साफ है कि अब वह विमान कंपनियों के सुरक्षा मानकों और संचालन प्रक्रियाओं को लेकर कोई ढील नहीं देने वाला। आने वाले दिनों में अन्य एयरलाइंस पर भी कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.