Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

समर्पण और सेवा का संदेश: श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ ने आयोजित किया 22वां रक्तदान शिविर

Chandigarh, 24 July

श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ द्वारा अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम भवन, सेक्टर 37-सी, चंडीगढ़ में 22वां वार्षिक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।इस शिविर में 50 से अधिक स्वयंसेवियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।यह शिविर पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ।

शिविर का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी श संजय टंडन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उन्होंने रक्तदाताओं से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके इस नेक कार्य की सराहना की।सभा की ओर से सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह, औषधीय पौधे एवं टॉर्क कंपनी के सौजन्य से प्राप्त विशेष हेल्थ केयर किट भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. कमलजीत कौर (डाइट कंसल्टेंट, नेचर न्यूट्रीशन हीलिंग) ने आहार-विहार पर जानकारी दी और निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया।

जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन के पर्यावरण सेवक प्रभु नाथ शाही ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए औषधीय और फलदार पौधे भी वितरित किए।सभा के प्रधान यशपाल तिवारी ने बताया कि हर वर्ष 23 जुलाई को पंडित चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है, और इस वर्ष यह 22वां शिविर रहा।

शिविर के सफल आयोजन में उप प्रधान प्रदीप शर्मा, महासचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मवीर नारद, और प्रमुख सलाहकार लेखराज शर्मारवि कांत शर्मा, एवं राजेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मुख्यमंत्री से मिले चानौत गांव के प्रतिनिधि, पेयजल आपूर्ति और विकास कार्यों का मिला भरोसा

Summer express, चंडीगढ़। चानौत गांव के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात कर गांव की पेयजल समस्या और विकास संबंधी मांगों को उनके समक्ष रखा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए...

हरियाणा के फरार आरोपियों की नेपाल भागने की आशंका, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

महराजगंज। हरियाणा से फरार दो वांछित आरोपियों के नेपाल के रास्ते देश छोड़ने की आशंका के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी...

हरियाणवी इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसरों के शोषण पर विवाद, सपना चौधरी ने दिया समर्थन

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसरों के कथित शोषण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला तब सामने आया जब एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बैकग्राउंड डांसर सिम्मी ने कमेंट कर कम वेतन और कठिन कामकाज की परिस्थितियों पर सवाल उठाए। इसके बाद डांसर सिम्मी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें...

गुरुग्राम तालाब में नहाते समय दो मजदूरों की डूबकर दर्दनाक मौत

Summer express, गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम के बजघेड़ा गांव में स्थित एक तालाब में नहाने गए दो मजदूरों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया।...

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.