Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में सियासी साज़िश का खुलासा? दीपेंद्र हुड्डा ने BJP-INLD गठजोड़ पर उठाए सवाल

चंडीगढ़ |  कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा और इनेलो पर बड़ा हमला बोलते हुए दोनों दलों के बीच कथित “गुप्त गठबंधन” का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि गोपाल कांडा के ताजा बयान ने पर्दे के पीछे के राजनीतिक सौदेबाज़ी की पोल खोल दी है। कांडा ने यह स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मेहरबानी और भाजपा के समर्थन से अभय चौटाला के बेटे को रानियां से विधायक बनाया गया।

हुड्डा ने इसे “हरियाणा की राजनीति का बड़ा स्कैंडल” बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा और इनेलो ने पर्दे के पीछे से जनता के साथ विश्वासघात किया है। उनका कहना है कि इन दलों ने किसानों, नौजवानों और मजदूरों को सिर्फ इस्तेमाल किया है।

इनेलो, जजपा, हलोपा—सब भाजपा की बी-टीमें”

दीपेंद्र हुड्डा ने इनेलो, जजपा और हलोपा को भाजपा की ‘बी-टीम’ करार देते हुए कहा कि ये सभी पार्टियां जनता को भ्रमित करने के लिए अलग-अलग नाम से काम करती हैं, जबकि हकीकत में ये एक ही एजेंडे पर चल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा और इनेलो के बीच तीन सीटों पर गुप्त समझौता हुआ था—एलनाबाद, डबवाली और रानियां।

हुड्डा ने यह भी आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ कुछ विधायक भाजपा के साथ मिले हुए थे, जिससे कांग्रेस को नुकसान पहुंचा।

इनेलो ने विपक्ष नहीं, सत्ता को खुश किया”

सांसद ने याद दिलाया कि 2014 में इनेलो के पास 20 सीटें थीं, लेकिन 2019 में वह सिर्फ 1 सीट पर सिमट गई, क्योंकि इनेलो ने विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय हर मौके पर भाजपा का समर्थन किया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में अभय चौटाला ने जानबूझकर इस्तीफा दिया ताकि उन्हें वोटिंग से बचाया जा सके और भाजपा सरकार बच जाए।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता मौजूद

इस प्रेस वार्ता में सांसद जयप्रकाश ‘जेपी’, सतपाल ब्रह्मचारी, वरुण मुलाना, विधायक जस्सी पेटवाड़, विधायक विकास सहारण सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.