Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

1 अगस्त से हरियाणा में ज़मीन खरीद होगी महंगी? सरकार बढ़ा सकती है कलेक्टर रेट

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार 1 अगस्त से प्रदेश में नए कलेक्टर रेट लागू करने की तैयारी में है। राजस्व विभाग ने इस संबंध में सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। नई दरें लागू होते ही जमीन की रजिस्ट्री 2025-26 के लिए इन्हीं रेट्स के अनुसार की जाएगी।

5 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव

सूत्रों के मुताबिक, इस बार विभिन्न इलाकों में कलेक्टर रेट में 5 से 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे पहले 2024 में रेट्स में 12 से 32 फीसदी तक इजाफा किया गया था।

एनसीआर में रेट और ज्यादा हो सकते हैं

दिल्ली से सटे एनसीआर के जिलों — गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, पलवल, बहादुरगढ़, करनाल और पानीपत — में जमीन की कीमतें पहले से ही काफी ऊंची हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में इस बार भी 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभावित मानी जा रही है। पिछले साल गुरुग्राम, सोहना, पटौदी और बल्लभगढ़ में कलेक्टर रेट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, और इस बार भी वही ट्रेंड दोहराया जा सकता है।

किन्हें होगा सीधा असर?

नए रेट लागू होने से जमीन खरीदने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। इसके साथ ही सरकारी दस्तावेज़ीकरण, स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज भी महंगे हो सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पुलिसकर्मियों की कलाई पर सजी राखी, समाज की सुरक्षा के लिए मातृशक्ति ने जताया आभार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने अंबाला शहर के विभिन्न पुलिस थानों में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज और राष्ट्र की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों के योगदान के प्रति सम्मान और आभार जताया। कार्यक्रम...

नगर निगम हाउस तुरंत भंग कर नए चुनाव से पहले हों बड़े सुधार : एचएस लक्की

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने वर्तमान नगर निगम हाउस को तुरंत भंग करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासक से केंद्र सरकार के साथ विचार-विमर्श कर नगर निगम अधिनियम में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए चुनाव सुधार...

सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की ई-नीलामी, 122 करोड़ से ज्यादा रखा आरक्षित मूल्य

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल और सब्जी कारोबार के लिए बनाई गई 23 एससीओ साइटों की एक बार फिर ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने साइट नंबर 24 से 46 तक की इन साइटों को लीज होल्ड आधार पर...

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.