Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंत्री ने की लोगों से बदतमीजी, तभी किया जनता ने उनका घेराव

मंडी  | मंडी जिला भाजपा ने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के उन आरोपों को सिरे से खारिज किया है जिसमें मंत्री ने कहा है कि थुनाग में जो घटनाक्रम हुआ वो भाजपा की सोची समझी साजिश थी। मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने मंत्री के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री ने थुनाग रेस्ट हाउस में जनता के साथ बदतमीजी की, जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है।

उसके बाद जनता वहां पर भड़की और अपने हक के लिए आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वालों में स्थानीय लोगों के साथ भाजपा और कांग्रेस के लोग भी शामिल थे क्योंकि वानिकी महाविद्यालय को वहां से कोई भी स्थानांतरित नहीं करवाना चाहता। निहाल चंद शर्मा ने कहा कि बतौर सीएम या फिर बतौर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में आई आपदाओं पर हर समय संजीदगी दिखाई और समय पर प्रभावितों के पास जाकर उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य किया है।

लेकिन मंत्री जी को 26 दिनों बाद सराज की आपदा की याद आई जबकि आपदा प्रबंधन का जिम्मा खुद उन्हीं के पास है। उन्होंने कहा कि थुनाग में पुरूष पुलिस कर्मियों ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की जोकि अनुचित है। इस धक्का-मुक्की में कई महिलाओं के सोने के आभूषण भी गुम हुए हैं। जो लोग वहां पर अपने हक के लिए विरोध कर रहे थे उनके खिलाफ अब एफआईआर दर्ज की जा रही है जोकि तर्कसंगत नहीं है। यह प्रदेश सरकार के असली चेहरे को दर्शाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव कापड़ीवास में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी। घटना का पता शाम उस समय चला,...

गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों में झड़प, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक और युवतियां आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, घटना किस दिन की है, इसकी...

रोहतक में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, महिला गाड़ी के नीचे फंसी

Summer express, रोहतक I हरियाणा के रोहतक में अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वरना कार ने सैर के लिए जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि उसकी मां कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को...

करनाल में जमीन विवाद में घायल रिटायर्ड क्लर्क की मौत, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा परिवार

Summer express, करनाल I हरियाणा के करनाल जिले के रिंडल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल बीएसएनएल के सेवानिवृत्त क्लर्क रामेश्वर (65) की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार आरोपियों...

देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन पर FIR का इंतजार, जांच का हवाला दे रही शिमला पुलिस

शिमला, संजू -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम करने के मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन के बाद अब तक मामले में FIR दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.