मलोट | जिला श्री मुक्तसर साहिब में नशा विरोधी अभियान के तहत मलोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी और डीएसपी इकबाल सिंह संधू के नेतृत्व में सिटी मलोट थाना पुलिस ने दो आरोपियों को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह और एएसआई जसविंदर सिंह की टीम को संदिग्ध गतिविधियों की तलाश के दौरान रूप नगर से श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध रिट्ज कार (PB 53 E 2547) नजर आई। तलाशी लेने पर कार में सवार रोहित कुमार और लवीश कुमार के पास से एक किलो अफीम बरामद हुई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी हरियाणा से पंजाब में अफीम की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और दोनों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है, जिससे इनके नेटवर्क का खुलासा हो सके।