पंजाब | पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। हाल ही में हुई बारिश से मिली ठंडी राहत के बाद अब तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने दोबारा दस्तक दे दी है। कई जिलों में तापमान फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना बेहद कम है। हालांकि, होशियारपुर, पठानकोट और रूपनगर में आज हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप परेशान कर सकती है।
विभाग ने फिलहाल किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। आने वाले दिनों में भी कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, लेकिन भारी बारिश की कोई उम्मीद नहीं जताई गई है। ऐसे में लोगों को कुछ और दिन उमस और गर्मी झेलनी पड़ सकती है।