पंजाब | पंजाब के लुधियाना, जंडियाला गुरु, होशियारपुर और तलवंडी भाई में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को राहत देने के लिए नगर निगमों ने 26 और 27 जुलाई को भी कार्यालय खोलने का फैसला लिया है। कमिश्नर आदित्य की अगुवाई में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया ताकि लोग 31 जुलाई से पहले बिना ब्याज और जुर्माने के टैक्स जमा कर सकें।
सरकार की ‘वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी’ के तहत बकाया टैक्स भरने वालों को 100% पेनल्टी और ब्याज से राहत दी जा रही है। लुधियाना से लेकर तलवंडी भाई तक कैंप लगाकर लोगों को इस योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
अगर कोई 31 जुलाई तक टैक्स जमा नहीं करता है तो उसे 18% ब्याज और 20% जुर्माना देना होगा। इसके बाद बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
होशियारपुर में कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू, जंडियाला गुरु में ई.ओ. रणदीप सिंह वड़ैच और तलवंडी भाई में आशीष कुमार ने भी लोगों से अपील की है कि वे शनिवार और रविवार को खुले रहने वाले कार्यालयों में पहुंचकर समय रहते योजना का लाभ उठाएं।
- 31 जुलाई तक है अंतिम मौका
- छूट के बाद टैक्स न भरने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
- शहरों में SMS और कैंपों के जरिए दी जा रही जानकारी
अब तक की सबसे बड़ी छूट योजना में पीछे न रहें – समय रहते टैक्स चुकाएं और जुर्माना बचाएं।