Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत का दमदार प्रदर्शन..आदिश जैन ने जीता रजत पदक

Hisar, 27 July

ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में आयोजित 66वें इंटरनेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (IMO) में भारत ने दुनिया के 110 देशों में 7वां स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान रचा। देश को मिले 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक में से एक रजत पदक हिसार के आदिश जैन ने जीतकर हरियाणा सहित पूरे भारत को गर्व से भर दिया।

एक्स-एक्सिस मैथ्स के छात्र  है आदिश जैन

आदिश, एक्स-एक्सिस मैथ्स इंस्टीट्यूट के छात्र हैं, जिनके मार्गदर्शक गगनदीप सर रहे हैं। आदिश की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, डॉ. विक्रम और डॉ. वनीता जैन ने गहरी खुशी और गर्व व्यक्त किया।आदिश का कहना है –“अब भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी क्षमताएं किसी भी देश से कम नहीं हैं।”गगनदीप सर ने उनकी प्रतिभा को “असाधारण” बताया और कहा कि आदिश जैसा समर्पण और गति विरले देखने को मिलती है।

गौरतलब है कि आदिश को अमेरिका के प्रतिष्ठित MIT से भी MSc Mathematics का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इम्पीरियल कॉलेज लंदन (World Rank 2) को चुना और अब वहीं अध्ययनरत हैं।यह सफलता केवल एक छात्र की नहीं, बल्कि भारत के युवा गणित प्रतिभाओं की संभावनाओं की मिसाल है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.