Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कपिल शर्मा शो में पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, बोले- जो परिणीति कहती हैं उसका उल्टा ही होता है

27 July, 2025

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का तीसरा सीजन दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। अपकमिंग एपिसोड में खास मेहमान बनकर पहुंचने वाले हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति व आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा। शो का नया प्रोमो हाल ही में मेकर्स ने रिलीज किया है, जिसमें दोनों हंसी-मजाक के अंदाज में नजर आ रहे हैं।

राघव चड्ढा का मजेदार खुलासा

प्रोमो में राघव चड्ढा ने परिणीति के बारे में एक दिलचस्प बात शेयर की। उन्होंने कहा, “परिणीति जो भी बोलती हैं, उसका हमेशा उल्टा होता है।” इस पर वह एक मजेदार किस्सा भी सुनाते हैं। राघव ने बताया, “एक इंटरव्यू में परिणीति ने कहा था कि वह कभी भी किसी पॉलिटिशियन से शादी नहीं करेंगी, और आज देखिए… उन्होंने मुझसे शादी की।”

PM बनने की बात पर कपिल और सिद्धू की हंसी

राघव ने हंसते हुए कहा, “अब मैं रोज परिणीति से कहता हूं कि तुम बोलो- ‘राघव कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगा’, ताकि उसका भी उल्टा हो जाए और मैं एक दिन पीएम बन जाऊं!” इस पर कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू भी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

परिणीति-राघव की शादी और करियर

परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को शादी की थी। राघव आम आदमी पार्टी के चर्चित नेता हैं, वहीं परिणीति ने बॉलीवुड में ‘इश्कजादे’ से डेब्यू किया था। हाल ही में उन्हें इम्तियाज़ अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में देखा गया, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया।

अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है इस धमाकेदार एपिसोड का, जिसमें राजनीति, बॉलीवुड और कॉमेडी का अनोखा तड़का देखने को मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.