Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

थुनाग कॉलेज विवाद:  जगत सिंह नेगी बोले, भाजपा ने बच्चों की सुरक्षा से किया खिलवाड़

Shimla, Sanju

थुनाग से सुन्दरनगर शिफ्ट किए गए हॉर्टिकल्चर कॉलेज को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्र थुनाग से लौटे हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चंद भाजपा समर्थकों को लाभ पहुंचाने के लिए कॉलेज को एक असुरक्षित स्थान पर खोला गया, जिससे बच्चों की जान जोखिम में डाली गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर देशद्रोह का मामला दर्ज हो 

जगत सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार ने जब बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कॉलेज को सुन्दरनगर स्थानांतरित किया, तो भाजपा समर्थकों ने सुनियोजित तरीके से उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय ध्वज लगी गाड़ी पर काले झंडे और चप्पल फेंकी गई, जो कि राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान है और इसमें शामिल लोगों पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।राजस्व मंत्री ने कहा कि थुनाग में जब वे अधिकारियों के साथ बैठक के बाद आगे बढ़ रहे थे, तो कुछ स्थानीय लोगों ने दबाव बनाकर कॉलेज को वहीं बनाए रखने की मांग की और आक्रामक व्यवहार किया।इसके साथ ही, नेगी ने भाजपा पर आपदा राहत कोष के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा बिना नाम वाले चेक मांग रही है और अपने कार्यकर्ताओं को धन बांट रही है। उन्होंने मांग की कि भाजपा आपदा पीड़ितों को वितरित की गई राशि की पूरी सूची सार्वजनिक करे ताकि सरकार की सूची से उसका मिलान किया जा सके।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए नेगी ने कहा कि जब 2023 में हिमाचल पूरे राज्य में आपदा से जूझ रहा था, उस समय उन्होंने राज्य सरकार का सहयोग नहीं किया। अब वे केंद्र से केवल अपने क्षेत्र विशेष के लिए सहायता मांग रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.