Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिलासपुर बनेगा जल और हवा के खेलों का हब, भाखड़ा डैम में वॉटर स्पोर्ट्स की तैयारी

Bilaspur, Subhash

जिला मुख्यालय बिलासपुर में सोसाइटी फॉर टूरिज्म, स्पोर्ट्स, ट्रेड एंड एंप्लॉयमेंट जेनरेशन की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त और सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल कुमार ने की। बैठक में पर्यटन, खेल, व्यापार और स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति पर समीक्षा की गई।

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि बिलासपुर को वॉटर और एयरो स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र विकसित किया जाएगा। इसके तहत भाखड़ा बांध से लेकर बिलासपुर शहर तक जल क्रीड़ा गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान की जा रही है। उन्होंने श्री नैना देवी क्षेत्र के एसडीएम धर्मपाल को नकराणा क्षेत्र में वॉटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। यह क्षेत्र श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है, क्योंकि यहां सालभर जल स्तर स्थिर रहता है, जिससे पूरे वर्ष जल क्रीड़ा गतिविधियां संभव हैं।पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन को संयुक्त निरीक्षण के आदेश भी दिए गए हैं ताकि योजनाओं को जल्द अमलीजामा पहनाया जा सके। इसके साथ ही मंडी भराड़ी क्षेत्र में ग्लास ब्रिज निर्माण को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे यह स्थान पर्यटन की दृष्टि से विशेष आकर्षण बन सके।

उपायुक्त ने यह भी बताया कि जिले में जल क्रीड़ा के साथ-साथ हवाई खेलों (एयरो स्पोर्ट्स) को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित कर बिलासपुर को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाया जाए। आगामी समय में ऐसे आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने पर बल दिया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.