Facebook-f Youtube X-twitter

सराज घाटी में आपदा के बाद जिंदगी खतरों के हवाले.. ग्रामीण लकड़ी के पुलों से पार कर रहे नाले

Mandi, Dharamveer


30 जून की रात को मंडी जिला की सराज घाटी में आई भारी आपदा ने स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कें, पुल और पैदल रास्ते सभी बर्बाद हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नाले पार करने पड़ रहे हैं।

ग्राम पंचायत झुंडी के तहत जुड़ नाले पर बना एक अस्थायी लकड़ी का पुल हादसे का कारण बन गया जब पूजा नामक महिला नाले में गिर गई। महिला को बचाने के लिए तिवेंद्र कुमार और एसएमसी प्रधान यशपाल ने बहादुरी दिखाते हुए पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बीडीसी सदस्य पार्वती ठाकुर ने बताया कि हादसे के वक्त ग्रामीण राशन लाने के बाद घर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को भी इसी तरह के खतरनाक रास्तों से गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनकी जान को हर दिन खतरा बना हुआ है।

स्थानीय निवासी तनुजा ठाकुर ने बताया कि गांव में न सड़कें बची हैं और न ही सुरक्षित रास्ते। आपदा ने हर सुविधा को छीन लिया है और अब ग्रामीणों को अपनी जान हथेली पर रखकर जीना पड़ रहा है।

सरकारी मदद की अपील

बीडीसी सदस्य पार्वती ठाकुर ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि क्षेत्र के रास्तों की मरम्मत और मजबूत अस्थायी पुलों का निर्माण तत्काल किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

प्रदेश के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र से आई टीमें क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और हालात की गंभीरता को समझ चुके हैं। बावजूद इसके, राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने की जरूरत है क्योंकि सराज घाटी अभी भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.