Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

राजनीति से सन्यास लेकर संत रामपाल की शरण में पहुंचे कौल सिंह ठाकुर

Summer express/मंडी/ धर्मवीर- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर राजनीति से सन्यास लेकर संत रामपाल की शरण में चले गए हैं। संत रामपाल के आफिशियल फेसबुक अकाउंट पर कौल सिंह ठाकुर के उनसे मिलने और वार्तालाप का पूरा वीडियो शेयर किया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से...
Read more

भाजपा सरकार पर पशुपालन विभाग में फर्जी नियुक्तियों और तबादलों का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

Summer express/कैथल, बलिंद्र कुमार-: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग में बड़े स्तर पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। कैथल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने दावा किया कि राज्य में केवल छह जिलों में ही पशु पॉलीक्लिनिक संचालित हो रहे...
Read more

अंबाला कैंट के कच्चा बाजार में दो पक्षों में खूनी झड़प, बोतलों और ईंटों से हमला, युवक गंभीर घायल

Summer express/अंबाला:-अंबाला कैंट के कच्चा बाजार इलाके में देर रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से शराब की बोतलें और ईंटें चलने लगीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में बोनी नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो...
Read more

अंबाला में डॉग लवर वंशिका लंबा पर एक और FIR, इन्फ्लुएंसर से मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

Summer express/अम्बाला -:अंबाला कैंट के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक बुजुर्ग के साथ कथित मारपीट का मामला लगातार नया मोड़ लेता जा रहा है। इस प्रकरण में अब एक स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ कथित मारपीट, तोड़फोड़ और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉग लवर वंशिका...
Read more

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, सामाजिक संगठनों की भूमिका पर बोले सांसद कार्तिकेय शर्मा

Summer express/अम्बाला -:अंबाला शहर में बनिया एकता संघ की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना था। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को...
Read more

प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा नौवें दिन बिलासपुर पहुंची, 26 जुलाई को शिमला में होगा विशाल धरना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ द्वारा प्राथमिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर निकाली जा रही ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ रविवार को अपने नौवें दिन बिलासपुर पहुंची। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में शामिल प्रतिनिधियों ने प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को...
Read more

कागजों में बना श्मशान घाट, जमीनी हकीकत में अधूरा ढांचा; 94 हजार के कथित गबन का आरोप

Summer express/मंडी /धर्मवीर-: जिला मंडी के तहत पड़ने वाले विकास खंड बल्ह की ग्राम पंचायत मलथेहड़ में श्मशान घाट जोलटू नाला निर्माण कार्य में कथित वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आरोप है कि कागजों में पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों द्वारा श्मशान घाट के कार्य को पूर्ण बताकर ऑनलाइन...
Read more

चंबा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-: जिला चंबा में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बीती रात से जारी मूसलाधार वर्षा के चलते जिले के कई मुख्य मार्ग और संपर्क सड़कें भूस्खलन की चपेट में आ गई हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। कई...
Read more

हिमाचल में 20-21 जुलाई को अत्यधिक बारिश का खतरा, कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मानसून के और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 18 से 22 जुलाई तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने 20 और 21 जुलाई के लिए कई जिलों में...
Read more

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा छठी प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यालय प्रशासन ने जिला मंडी के पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से निर्धारित समय के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है। प्रवेश नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के माध्यम...
Read more
1 8 9 10 11 12 458

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.