Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

एमएसएमई कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य की कुंजी बना नेशनल पेंशन सिस्टम: पीएचडीसीसीआई

लुधियाना। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर द्वारा पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से नेशनल पेंशन सिस्टम:एमएसएमई कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस सत्र का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के...
Read more

बेंगलुरु के स्कूल में लगी भीषण आग: बड़ा हादसा टला, जांच शुरू

Summer express, बेंगलुरु। बेंगलुरु के नागादेवनहल्ली इलाके में स्थित चित्रकूटा कौशल्या स्कूल में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि गर्मियों की छुट्टियों के चलते स्कूल परिसर में कोई छात्र या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं...
Read more

पुरानी रंजिश में ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Summer express, पटियाला। जिले के हीरा बाग क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक की कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो...
Read more

हमीरपुर पुल हादसे में बड़ा एक्शन: कार्यदायी संस्था के मालिक और ठेकेदार पर केस, सहायक अभियंता निलंबित

Summer express, हमीरपुर। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यदायी संस्था के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, लापरवाही के आरोप में एक सहायक अभियंता को भी निलंबित कर दिया गया है। हादसे के...
Read more

बारिश के बाद नहर किनारे दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, दुर्लभ दृश्य देखने उमड़े ग्रामीण

Summer express, गुरदासपुर। बारिश के बाद मौसम में आई ठंडक और सुहावने माहौल के बीच गुरदासपुर के एक गांव के पास ऐसा दुर्लभ दृश्य देखने को मिला, जिसने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गांव के समीप नहर किनारे खुले क्षेत्र में नाग और नागिन का जोड़ा एक साथ दिखाई दिया। दोनों सांपों...
Read more

20 साल के संघर्ष को मिला न्याय, गेस्ट शिक्षकों की आवाज बनी सरकार : गौरव गौतम

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा हरियाणा के गेस्ट शिक्षकों को नियमित करने के संबंध में दिए गए अहम फैसले के बाद प्रदेशभर के अतिथि अध्यापकों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में गेस्ट शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पलवल में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के...
Read more

इबोला को लेकर हरियाणा अलर्ट मोड पर:  करनाल सिविल अस्पताल में बनेगा 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में निगरानी तेज कर दी गई है और संभावित संक्रमण से निपटने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में...
Read more

फेसबुक पोस्ट पर भड़का विवाद :  नूंह में दो गुटों के बीच पथराव और लाठीचार्ज, 7 घायल

Summer express, नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जिले के नई गांव में दो पक्षों के बीच पहले लाठी-डंडे चले और फिर दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। करीब 20 मिनट तक चली इस हिंसा में दो...
Read more

कानूनी जंग के बाद मैट पर लौटीं विनेश फोगाट, एशियन गेम्स ट्रायल में ज्योति सिहाग से होगी पहली भिड़ंत

Summer express, नई दिल्ली। भारतीय महिला कुश्ती की स्टार पहलवान और ओलंपियन विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लंबे कानूनी संघर्ष और विवादों के बाद आखिरकार उन्हें ट्रायल्स में उतरने का मौका मिला है। 53 किलोग्राम भार वर्ग...
Read more

करनाल में व्यापारी ने पुलिस पर लगाया दबाव और अवैध हिरासतका आरोप, एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच

Summer express, करनाल  | करनाल के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक व्यापारी नेपुलिसकर्मियों पर पद के दुरुपयोग, अवैध हिरासत और दुकान काकब्जा छोड़ने के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।मामले को लेकर व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को लिखितशिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों केखिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शहर निवासी और सिंगला स्टोर्स के संचालक सचिन गुप्ता ने अपनीशिकायत में बताया कि सिविल लाइन थाने में तैनात एक एएसआईदो पुलिसकर्मियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंची। आरोप है किपुलिस उन्हें जबरन सरकारी वाहन में बैठाकर थाने ले गई, जहां कईघंटों तक बैठाकर रखा गया। शिकायतकर्ता के अनुसार थाने में उनके ऊपर लगातार दुकान नंबर-23 का कब्जा छोड़ने और उसकी चाबियां दूसरी पार्टी को सौंपने कादबाव बनाया गया। सचिन गुप्ता का दावा है कि उन्हें करीब तीन घंटेतक थाने में रोका गया और इस दौरान विभिन्न प्रकार की चेतावनियांदेकर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की गई। मामले में दुकान की साझेदारी को लेकर भी विवाद बताया जा रहा है।शिकायत के अनुसार दुकान में सविता गर्ग, श्रवण गर्ग और प्रतीक गर्गबराबर के हिस्सेदार हैं, जबकि पिछले लगभग 18 महीनों से दुकानका कब्जा सचिन गुप्ता के पास है। व्यापारी का आरोप है कि पुलिसने दूसरी पार्टी के पक्ष में हस्तक्षेप करते हुए कब्जा बदलवाने काप्रयास किया। सचिन गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने दुकान कीचाबियां देने से इनकार किया तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने औरधारा 107/151 के तहत कार्रवाई करने की धमकी दी गई। उनकाकहना है कि मामला पूरी तरह सिविल प्रकृति का है, जिसकासमाधान अदालत या मीडिएशन सेंटर के माध्यम से होना चाहिए। घटना की सूचना मिलने पर बाजार के कई व्यापारी थाने पहुंचे औरसचिन गुप्ता को रिहा करने की मांग की। उनके अधिवक्ता ने भीपुलिस को बताया कि विवाद का निपटारा कानूनी प्रक्रिया के तहतहोना चाहिए। हालांकि शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस नेउनकी बात को नजरअंदाज किया। व्यापारी ने पूरे घटनाक्रम को सुनियोजित साजिश करार देते हुए कहाकि इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है औरपरिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है। उन्होंने एसपी से मामले कीनिष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवारकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
Read more
1 … 366 367 368 369 370 … 1,308

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.