Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में व्यापारी ने पुलिस पर लगाया दबाव और अवैध हिरासतका आरोप, एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच

Summer express, करनाल  | करनाल के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक व्यापारी नेपुलिसकर्मियों पर पद के दुरुपयोग, अवैध हिरासत और दुकान काकब्जा छोड़ने के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।मामले को लेकर व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को लिखितशिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों केखिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शहर निवासी और सिंगला स्टोर्स के संचालक सचिन गुप्ता ने अपनीशिकायत में बताया कि सिविल लाइन थाने में तैनात एक एएसआईदो पुलिसकर्मियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंची। आरोप है किपुलिस उन्हें जबरन सरकारी वाहन में बैठाकर थाने ले गई, जहां कईघंटों तक बैठाकर रखा गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार थाने में उनके ऊपर लगातार दुकान नंबर-23 का कब्जा छोड़ने और उसकी चाबियां दूसरी पार्टी को सौंपने कादबाव बनाया गया। सचिन गुप्ता का दावा है कि उन्हें करीब तीन घंटेतक थाने में रोका गया और इस दौरान विभिन्न प्रकार की चेतावनियांदेकर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की गई।

मामले में दुकान की साझेदारी को लेकर भी विवाद बताया जा रहा है।शिकायत के अनुसार दुकान में सविता गर्ग, श्रवण गर्ग और प्रतीक गर्गबराबर के हिस्सेदार हैं, जबकि पिछले लगभग 18 महीनों से दुकानका कब्जा सचिन गुप्ता के पास है। व्यापारी का आरोप है कि पुलिसने दूसरी पार्टी के पक्ष में हस्तक्षेप करते हुए कब्जा बदलवाने काप्रयास किया।

सचिन गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने दुकान कीचाबियां देने से इनकार किया तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने औरधारा 107/151 के तहत कार्रवाई करने की धमकी दी गई। उनकाकहना है कि मामला पूरी तरह सिविल प्रकृति का है, जिसकासमाधान अदालत या मीडिएशन सेंटर के माध्यम से होना चाहिए।

घटना की सूचना मिलने पर बाजार के कई व्यापारी थाने पहुंचे औरसचिन गुप्ता को रिहा करने की मांग की। उनके अधिवक्ता ने भीपुलिस को बताया कि विवाद का निपटारा कानूनी प्रक्रिया के तहतहोना चाहिए। हालांकि शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस नेउनकी बात को नजरअंदाज किया।

व्यापारी ने पूरे घटनाक्रम को सुनियोजित साजिश करार देते हुए कहाकि इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है औरपरिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है। उन्होंने एसपी से मामले कीनिष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवारकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बेंगलुरु के स्कूल में लगी भीषण आग: बड़ा हादसा टला, जांच शुरू

Summer express, बेंगलुरु। बेंगलुरु के नागादेवनहल्ली इलाके में स्थित चित्रकूटा कौशल्या स्कूल में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि गर्मियों की छुट्टियों के चलते स्कूल परिसर में कोई छात्र या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं...

पुरानी रंजिश में ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Summer express, पटियाला। जिले के हीरा बाग क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक की कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो...

हमीरपुर पुल हादसे में बड़ा एक्शन: कार्यदायी संस्था के मालिक और ठेकेदार पर केस, सहायक अभियंता निलंबित

Summer express, हमीरपुर। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यदायी संस्था के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, लापरवाही के आरोप में एक सहायक अभियंता को भी निलंबित कर दिया गया है। हादसे के...

बारिश के बाद नहर किनारे दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, दुर्लभ दृश्य देखने उमड़े ग्रामीण

Summer express, गुरदासपुर। बारिश के बाद मौसम में आई ठंडक और सुहावने माहौल के बीच गुरदासपुर के एक गांव के पास ऐसा दुर्लभ दृश्य देखने को मिला, जिसने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गांव के समीप नहर किनारे खुले क्षेत्र में नाग और नागिन का जोड़ा एक साथ दिखाई दिया। दोनों सांपों...

20 साल के संघर्ष को मिला न्याय, गेस्ट शिक्षकों की आवाज बनी सरकार : गौरव गौतम

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा हरियाणा के गेस्ट शिक्षकों को नियमित करने के संबंध में दिए गए अहम फैसले के बाद प्रदेशभर के अतिथि अध्यापकों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में गेस्ट शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पलवल में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.