Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

326 किलो चूरा पोस्त तस्करी मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 326 किलो से अधिक चूरा पोस्त की तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के नीमच जिले के गांव सीमखेड़ा निवासी मंगल पंवार के रूप में हुई...
Read more

अंबाला में दो दिन से बारिश, किसानों ने फसलों के लिए बताया फायदेमंद

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर। हरियाणा के कई जिलों के साथ अंबाला में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मध्यम गति से हो रही बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है, वहीं किसान इसे फसलों के लिए बेहद लाभकारी मान...
Read more

अंबाला में स्वतंत्रता दिवस पर बदला मौसम, तेज बारिश से बस स्टैंड पर जलभराव

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला । स्वतंत्रता दिवस के दिन अंबाला में मौसम ने अचानक करवट बदली और सुबह से ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि उमस भरी गर्मी...
Read more

पलवल में गूंजा देशभक्ति का संदेश, गौरव गौतम ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मंत्री ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस और...
Read more

“कांग्रेस की परेशानी समझ सकता हूं”, हुड्डा के बयान पर गंगवा का पलटवार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करनाल की नई अनाज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के...
Read more

फरीदाबाद में विपुल गोयल ने फहराया तिरंगा, विकसित हरियाणा का लिया संकल्प

Summer express, अनिल मंगला,फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं...
Read more

जीवन कुंडू हत्याकांड में बढ़ा आक्रोश, खाप-किसानों ने हांसी-हिसार रोड किया जाम

Summer express, जींद। हिसार के चर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जींद में खाप पंचायतों और किसान संगठनों ने गुलकनी गांव के पास हांसी-हिसार रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। हत्या के करीब 14...
Read more

जीवन कुंडू हत्याकांड: सीएम के घेराव की तैयारी, पुलिस ने कुंडू खाप नेताओं को महम में रोका

Summer express, हिसार | हिसार के जीवन कुंडू हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज कुंडू खाप के नेताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के घेराव का ऐलान किया। मुख्यमंत्री हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इससे पहले ही पुलिस ने पूर्व विधायक बलराज कुंडू, कुंडू खाप...
Read more

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...
Read more

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...
Read more
1 … 121 122 123 124 125 … 459

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.