Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

“कांग्रेस की परेशानी समझ सकता हूं”, हुड्डा के बयान पर गंगवा का पलटवार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करनाल की नई अनाज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का सपना भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में देखने का था।

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसी दिशा में केंद्र और हरियाणा सरकार विभिन्न योजनाओं और विकास परियोजनाओं को गति दे रही है।

गंगवा ने कहा कि हरियाणा भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। डिजिटल सुविधाओं के विस्तार के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 10 आईएमसी स्थापित करने की दिशा में काम चल रहा है। इससे औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा का युवा रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने।

वहीं, गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह के सरकार के साथ कथित टकराव को लेकर पूछे गए सवाल पर गंगवा ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ‘पार्ट टाइम मुख्यमंत्री’ वाले बयान पर भी रणबीर गंगवा ने पलटवार किया। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के पंजाब में अधिक समय रहने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि हरियाणा को पार्ट टाइम नहीं, बल्कि फुल टाइम मुख्यमंत्री चाहिए।

गंगवा ने जवाब देते हुए कहा कि वह कांग्रेस की परेशानी को समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में प्रदेश के लिए जिस तरह काम किया, उसे जनता अच्छी तरह जानती है। उनके अनुसार, कांग्रेस के शासनकाल के अनुभवों के कारण ही आज जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है और केंद्र तथा हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान गंगवा ने जहां सरकार की विकास योजनाओं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को प्रमुखता से रखा, वहीं हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश की सियासत में चल रही बयानबाजी को भी नई दिशा दे दी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.