Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

326 किलो चूरा पोस्त तस्करी मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 326 किलो से अधिक चूरा पोस्त की तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के नीमच जिले के गांव सीमखेड़ा निवासी मंगल पंवार के रूप में हुई है। उस पर अंबाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मामला 24 जुलाई 2024 का है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम अपराध की तलाश में मुर्तजापुर बस अड्डे के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने नाकाबंदी कर राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर एक कैंटर को रोककर चालक देवराज निवासी बरोड़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश को काबू किया।

पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में कैंटर की तलाशी ली तो उसमें आठ कट्टों में छिपाकर रखा गया 326 किलो 560 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी चालक के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार ने की और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने 26 जुलाई को नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोप में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बददु निवासी सोहन लाल और सिमानी निवासी सुनील दत्त को भी गिरफ्तार किया था।

मामले की आगामी जांच के दौरान पुलिस को नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले मंगल पंवार की तलाश थी। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी को नशा तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

326 किलो चूरा पोस्त तस्करी मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 326 किलो से अधिक चूरा पोस्त की तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के नीमच जिले के गांव सीमखेड़ा निवासी मंगल पंवार के रूप में हुई...

अंबाला में दो दिन से बारिश, किसानों ने फसलों के लिए बताया फायदेमंद

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर। हरियाणा के कई जिलों के साथ अंबाला में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मध्यम गति से हो रही बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है, वहीं किसान इसे फसलों के लिए बेहद लाभकारी मान...

अंबाला में स्वतंत्रता दिवस पर बदला मौसम, तेज बारिश से बस स्टैंड पर जलभराव

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला । स्वतंत्रता दिवस के दिन अंबाला में मौसम ने अचानक करवट बदली और सुबह से ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि उमस भरी गर्मी...

शिमला में रोहित ठाकुर ने फहराया तिरंगा, शिक्षण संस्थानों में मेरिट पर दिया जोर

Summer express, संजू,शिमला । राजधानी शिमला में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और...

सेरी मंच पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, अनिरुद्ध सिंह ने फहराया तिरंगा

Summer express, धर्मवीर , मंडी, । मंडी शहर के सेरी मंच पर 80वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सबसे पहले शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.