Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

Summer Express - मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, 10 जनवरी से हिमाचल में ब्लॉक स्तर पर होंगे प्रदर्शन

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, 10 जनवरी से हिमाचल में ब्लॉक स्तर पर होंगे प्रदर्शन

Shimla, Sanju-:केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने और योजना के मूल स्वरूप में बदलाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 10 जनवरी से पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय...
Read more
Summer Express - हिमाचल हाईकोर्ट को फिर मिली बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, परिसर में चला सर्च ऑपरेशन

हिमाचल हाईकोर्ट को फिर मिली बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, परिसर में चला सर्च ऑपरेशन

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही पूरे हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और सभी संबंधित एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। जानकारी के अनुसार, यह धमकी आज सुबह हिमाचल प्रदेश...
Read more
Summer Express - दिल्ली–पांवटा साहिब एचआरटीसी बस में यात्री से लाखों की लूट, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश

दिल्ली–पांवटा साहिब एचआरटीसी बस में यात्री से लाखों की लूट, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश

Nahan, 8 January-:दिल्ली से पांवटा साहिब आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बस में सफर कर रहे एक किसान यात्री को अज्ञात व्यक्ति ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके पास मौजूद लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। घटना के...
Read more
Summer Express - हिमाचल में राजस्व मामलों की अटकी फाइलों को मिलेगी रफ्तार,रिटायर्ड अधिकारियों की होगी दोबारा नियुक्ति

हिमाचल में राजस्व मामलों की अटकी फाइलों को मिलेगी रफ्तार,रिटायर्ड अधिकारियों की होगी दोबारा नियुक्ति

Shimla, 8 January-:हिमाचल प्रदेश में वर्षों से लंबित चले आ रहे राजस्व मामलों के समाधान के लिए राज्य सरकार ने एक अहम और व्यावहारिक कदम उठाया है। आम जनता को बार-बार तहसीलों और राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाने के उद्देश्य से सरकार ने रिटायर्ड तहसीदारों और अन्य अनुभवी राजस्व कर्मचारियों को दोबारा...
Read more
Summer Express - आप प्रभारी का कांग्रेस सरकार पर हमला,बोले – पंजाब सरकार में वादे पूरे, हिमाचल में सीएम कुर्सी बचाने में व्यस्त

आप प्रभारी का कांग्रेस सरकार पर हमला,बोले – पंजाब सरकार में वादे पूरे, हिमाचल में सीएम कुर्सी बचाने में व्यस्त

Mandi, Dharamveer-:आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए थे, उनमें...
Read more
Summer Express - शिमला के जुन्गा क्षेत्र में 200 साल पुराने शाही महल में लगी आग, ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान

शिमला के जुन्गा क्षेत्र में 200 साल पुराने शाही महल में लगी आग, ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान

Shimla, 7 January-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जुन्गा क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ी घटना सामने आई, जब जुन्गा रियासत के पुराने शाही महल में अचानक आग लग गई।आग लगने से महल का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां...
Read more
Summer Express - नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती का बड़ा बयान, संगठन विस्तार और विपक्ष पर साधा निशाना

नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती का बड़ा बयान, संगठन विस्तार और विपक्ष पर साधा निशाना

Hamirpur, Arvind -:नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने हमीरपुर स्थित विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संगठन को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए जल्द ही जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही वे पार्टी...
Read more
Summer Express - दूसरी बार जिला अध्यक्षा बनीं अंजना धीमान, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

दूसरी बार जिला अध्यक्षा बनीं अंजना धीमान, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Bilaspur, Subhash-:बिलासपुर में कांग्रेस की जिला अध्यक्षा अंजना धीमान के दूसरी बार पदभार संभालने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बिलासपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर...
Read more
Summer Express - मेयर कार्यकाल विवाद पर हाईकोर्ट सख्त,जवाब में देरी पर हिमाचल सरकार पर 50 हजार का सशर्त जुर्माना

मेयर कार्यकाल विवाद पर हाईकोर्ट सख्त,जवाब में देरी पर हिमाचल सरकार पर 50 हजार का सशर्त जुर्माना

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिमला नगर निगम के मेयर का कार्यकाल बढ़ाने से जुड़े मामले में राज्य सरकार के रवैये पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने समय पर जवाब दाखिल न करने पर राज्य सरकार पर 50 हजार रुपये का सशर्त जुर्माना लगाया है। साथ ही शहरी विकास विभाग को भी इस मामले...
Read more
Summer Express - हिमाचल शिक्षा बोर्ड 30 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, रिकॉर्ड समय में परिणाम की तैयारी

हिमाचल शिक्षा बोर्ड 30 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, रिकॉर्ड समय में परिणाम की तैयारी

Dharamshala, 7 January-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित करने का लक्ष्य तय किया है। यदि तय कार्यक्रम के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा होता है, तो बोर्ड इस बार रिकॉर्ड समय में परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बोर्ड की...
Read more
1 … 344 345 346 347 348 … 516

Trending

20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी,मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

 दस गारंटियों को पूरा न करने पर सुक्खू सरकार को घेरेगी आप, अचल छाबड़ा ने मांगा चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में...

पंजाब में पराली जलाने की 2,787 घटनाएं दर्ज, 46.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Summer express, पटियाला। पंजाब में धान की कटाई का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है, लेकिन इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। पांच नवंबर तक प्रदेश में सैटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने के कुल 2,787 मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं के संबंध में पर्यावरण क्षतिपूर्ति के तौर पर 46.10 लाख...

आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदी महिला पर मगरमच्छ का हमला, पुलिस ने बचाया

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक के उडुप्पी जिले में आत्महत्या की कोशिश के दौरान कुमारधारा नदी में कूदी एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। हमले में महिला को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार,...

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर...

दिवाली पर घर लौटने वालों के लिए HRTC का खास इंतजाम, दिल्ली-चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:दिवाली के त्योहार पर घर पहुंचने की राह देख रहे हिमाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए HRTC धर्मशाला डिपो ने विशेष बसों के संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से धर्मशाला, कांगड़ा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.