Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल हाईकोर्ट को फिर मिली बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, परिसर में चला सर्च ऑपरेशन

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही पूरे हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और सभी संबंधित एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

जानकारी के अनुसार, यह धमकी आज सुबह हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजी गई। ईमेल में हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। जैसे ही यह ईमेल हाईकोर्ट प्रशासन के संज्ञान में आई, तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और हाईकोर्ट परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। कोर्ट भवन, आसपास के क्षेत्रों, पार्किंग स्थलों और प्रवेश द्वारों की बारीकी से जांच की गई। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई, जिससे अधिकारियों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली।हालांकि, सुरक्षा के मद्देनज़र हाईकोर्ट परिसर में निगरानी और सख्त कर दी गई है। आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जा रही है और वाहनों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी निगरानी को भी सक्रिय कर दिया गया है।

इस बीच, धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। ईमेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और तकनीकी जानकारियों को खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपी तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी हिमाचल हाईकोर्ट को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों के अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। टीम में सिख और जैन समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। संगठनात्मक नियुक्तियों के...

पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के...

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में...

रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में शवगृह का फ्रिज खराब, दुर्गंध से मरीज और कर्मचारी परेशान

Summer express, रोहतक। रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) के एपेक्स ट्रामा सेंटर में शवगृह का डीप फ्रीजर खराब होने से परेशानी बढ़ गई है। इसमें रखे शवों से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों के साथ डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों को भी दिक्कतों...

रोहतक में करवा चौथ की खरीदारी करने निकली शिक्षिका से पर्स छीना, 16 घंटे में बरामद हुआ मोबाइल

Summer express, रोहतक। हरियाणा के रोहतक में करवा चौथ की खरीदारी करने बाजार जा रही एक शिक्षिका से बाइक सवार युवक पर्स छीनकर फरार हो गया। पीड़िता दिल्ली पुलिस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की पत्नी है। वारदात के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसके पति ने पुलिस की मदद से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.