Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका से डिपोर्ट गैंगस्टर अमन भैंसवाल, STF की बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई

गुरुग्राम। हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। STF हरियाणा ने वांछित गैंगस्टर अमन कुमार उर्फ अमन भैंसवाल को अमेरिका से डिपोर्ट कराकर भारत लाया है। अमन भैंसवाल पर हत्या, फायरिंग, रंगदारी समेत गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं और वह विदेश में बैठकर अपना गिरोह संचालित कर रहा था।

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार अमन भैंसवाल का अपना अलग आपराधिक गिरोह है, जबकि उसके कुख्यात रोहित गोदारा गैंग से भी संबंध रहे हैं। उसका नेटवर्क सोनीपत, रोहतक, झज्जर और दिल्ली-एनसीआर तक फैला हुआ था। हरियाणा और दिल्ली में उसके खिलाफ कुल 10 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसटीएफ के आईजी सतीश बाल्यान ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह STF हरियाणा का अब तक का छठा बड़ा सफल डिपोर्टेशन है। उन्होंने कहा कि अमन भैंसवाल फायरिंग, हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन जैसे जघन्य अपराधों में शामिल रहा है। उसे पकड़ने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था और इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के माध्यम से उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

अधिकारियों ने बताया कि सोनीपत के थाना बरौदा में वर्ष 2016 में दर्ज एक मामले के संबंध में मार्च 2025 में लुकआउट सर्कुलर और इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया था। अमन भैंसवाल के खिलाफ रोहतक, सोनीपत, झज्जर और दिल्ली के विभिन्न थानों में भारतीय दंड संहिता, भारतीय न्याय संहिता, शस्त्र अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि अमन भैंसवाल 20 जून 2024 को फर्जी पहचान पर बने पासपोर्ट के जरिए भारत से कुवैत फरार हुआ था। यह पासपोर्ट अमन कुमार पुत्र नरेश कुमार, निवासी पूर्वी दिल्ली के नाम पर जारी कराया गया था। इस मामले में गोहाना सदर थाने में धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत अलग से केस दर्ज किया गया है।

फिलहाल STF आरोपी को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह डिपोर्टेशन इस बात का प्रमाण है कि STF हरियाणा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर संगठित और हिंसक अपराधों में शामिल भगोड़ों को पकड़ने और उन्हें कानून के कटघरे में लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। STF हरियाणा अपराधी नेटवर्क को तोड़ने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रखेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.