Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बढ़ती आबादी की जरूरतें: कृषि-बागवानी सशक्तिकरण पर कृषि मंत्री का जोर

करनाल। देश की बढ़ती आबादी की खाद्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कृषि और बागवानी क्षेत्र को मजबूत करना समय की जरूरत है। यह बात हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने करनाल में कही। वे महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल की ओर से चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के सहयोग से केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल में आयोजित दो दिवसीय बागवानी अधिकारियों की कार्यशाला का उद्घाटन कर रहे थे।

कृषि मंत्री ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक तकनीकों, अनुसंधान और व्यावहारिक समस्याओं पर मंथन कर बागवानी क्षेत्र को और सशक्त बनाना है। प्रदेशभर से आए बागवानी अधिकारी, वैज्ञानिक और विभागाध्यक्ष इसमें भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में फल व सब्जी उत्पादन, मसाले और फूलों की खेती, कटाई के बाद प्रबंधन, पौध संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। चर्चा के बाद भविष्य के लिए ठोस सिफारिशें तैयार की जाएंगी।

पत्रकारों से बातचीत में श्याम सिंह राणा ने कहा कि बीते वर्षों में हुए अनुसंधान से किसानों के हित में कई उपयोगी तकनीकें विकसित हुई हैं। सरकार का लक्ष्य है कि कृषि से जुड़े सभी विभागों में प्रगति हो और किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलें। पशुपालन, मछली पालन और बागवानी को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही, नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जैविक खेती को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद किसानों को अपनी फसल का सीधा लाभ मिलना शुरू हुआ है। मंडियों में अनाज बिकते ही 48 घंटे के भीतर भुगतान किसानों के खातों में पहुंच रहा है। सरकार ने 24 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है और भावांतर भरपाई योजना के माध्यम से कम दाम मिलने पर किसानों को राहत दी जा रही है। “जिसका माल, उसी का पैसा” की नीति से किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है।

राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के बल पर सत्ता में आई है, जबकि कांग्रेस न तो संगठन को मजबूत कर पाई और न ही राज्यों के विकास पर गंभीरता से काम किया।

मनरेगा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत राम नाम से होती है और राम नाम आस्था व सकारात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने इसे देश के लिए सौभाग्य बताया।

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर श्याम सिंह राणा ने स्पष्ट किया कि सरकार अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.