Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा कदम, अमेरिका ने कनाडा के साथ व्यापारिक बातचीत पर लगाई रोक

अमेरिका  | अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ चल रही सभी व्यापारिक बातचीत को तुरंत प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की है। यह फैसला कनाडा द्वारा अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर डिजिटल सेवा कर लगाए जाने के विरोध में लिया गया है।

ट्रंप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि कनाडा के साथ व्यापार करना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा लंबे समय से अमेरिकी किसानों पर भारी टैक्स लगाता आ रहा है और अब अमेरिकी डिजिटल कंपनियों को निशाना बनाकर डिजिटल सेवा कर थोप दिया गया है, जो अमेरिका के लिए अपमानजनक कदम है।

ट्रंप ने कहा कि कनाडा यूरोपीय संघ की नीति की नकल कर रहा है, जिसने पहले ही ऐसा टैक्स लागू किया है और जिस पर अमेरिका के साथ बातचीत जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस टैक्स के चलते अमेरिका कनाडा के साथ सभी व्यापारिक चर्चाएं रोक रहा है।

ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिका अगले सात दिनों के भीतर यह तय करेगा कि कनाडा से आने वाले किन उत्पादों पर आयात शुल्क लगाया जाए, अगर वह अमेरिका के साथ व्यापार करना चाहता है।

कनाडा द्वारा लागू किए गए डिजिटल सेवा कर का असर मुख्य रूप से अमेरिका की दिग्गज कंपनियों जैसे गूगल, फेसबुक, अमेज़न और एप्पल पर पड़ेगा। यह नया कर जुलाई 2025 से लागू होगा और इससे कनाडा सरकार को हर साल तीन अरब डॉलर तक की अतिरिक्त आय की उम्मीद है।

अमेरिका का मानना है कि यह कर एकतरफा और अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ भेदभावपूर्ण है। ट्रंप इससे पहले भी यूरोप में इसी तरह के टैक्स के विरोध में आक्रामक रुख अपना चुके हैं।

कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्ते काफी मजबूत रहे हैं। कनाडा, अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, और दोनों देशों के बीच हर साल सैकड़ों अरब डॉलर का लेनदेन होता है। खासकर तकनीकी, ऑटोमोबाइल और ऊर्जा क्षेत्रों में दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं गहराई से जुड़ी हुई हैं। सरकारों के बीच इस विवाद के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि व्यापारिक रिश्तों पर इसका क्या असर पड़ता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजौंद में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा विवाद निकला वजह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। कैथल जिले के राजौंद कस्बे में एक दुकान में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा पुराना...

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा:पक्षी से टकराई इंडिगो फ्लाइट, जांच के बाद रवाना

Summer express, बेंगलुरु |बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमानन हादसा टल गया। मुंबई के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6283 उड़ान भरने से पहले पक्षी से टकरा गई। घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को तत्काल जांच के लिए वापस बे में लाया गया। जानकारी के...

जालंधर में पुलिस रेड के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लगाए फर्जी मुठभेड़ के आरोप

Summer express, जालंधर  | जालंधर जिले के मेहतपुर थाना क्षेत्र के गांव बांगीवाल में पुलिस छापेमारी के दौरान 22 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल...

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान के 4 ड्रोन गिराए, रडार ठिकानों पर किया हमला

Summer express, वॉशिंगटन |मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहे ईरान के चार ड्रोन को मार गिराया और इसके बाद ईरान के कई तटीय निगरानी रडार ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में...

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.