Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौ.त में एंटी एजिंग दवाओं का संदेह..पुलिस जांच में कई खुलासे

29 June, 2025

‘कांटा लगा’ फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की अचानक मौत के मामले में पुलिस जांच ने कई अहम जानकारियां उजागर की हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शेफाली पिछले 7–8 वर्षों से नियमित रूप से एंटी एजिंग दवाइयां ले रही थीं। 27 जून को उनके घर पर आयोजित पूजा के दौरान उन्होंने व्रत रखा था, इसके बावजूद दोपहर में उन्होंने एंटी एजिंग इंजेक्शन लिया, जो पहले डॉक्टर की सलाह पर शुरू किया गया था और वह इसे हर महीने ले रही थीं।

अचानक बिगड़ी तबीयत
घटना की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, शरीर कांपने लगा और वह बेहोश हो गईं। परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर से जब्त हुईं दवाइयां
फोरेंसिक टीम को उनके घर से कई प्रकार की दवाइयां मिली हैं जिनमें एंटी एजिंग इंजेक्शन की शीशियां, विटामिन सप्लीमेंट्स और गैस्ट्रिक से जुड़ी गोलियां शामिल हैं। अब तक आठ लोगों के बयान लिए जा चुके हैं, जिनमें परिजन, घरेलू स्टाफ और अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं।

पोस्टमार्टम और लैब जांच जारी
पुलिस को किसी घरेलू विवाद के संकेत नहीं मिले हैं। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दवाओं की लैब जांच से लगाया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है और विस्तृत रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है।

‘कांटा लगा’ से मिली थी पहचान
शेफाली जरीवाला को 2002 में आए ‘कांटा लगा’ रीमिक्स म्यूजिक वीडियो से अपार लोकप्रियता मिली थी, जिसके बाद वह “कांटा गर्ल” के नाम से जानी जाने लगी थीं।यह मामला अभी जांचाधीन है और पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर तहकीकात कर रही है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जीएमसीएच-32 में 99 में से 64 वेंटिलेटर बंद, तिवारी ने लोकसभा में उठाया मामला

समर न्यूज | चंडीगढ़चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में कोविड महामारी के दौरान केंद्र से मिले 99 वेंटिलेटरों में से 64 के काम नहीं करने का मामला लोकसभा में उठा है।चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार से पूछा कि बड़ी संख्या में वेंटिलेटर खराब होने की स्थिति में...

पांच साल में चंडीगढ़ में विदेशी पर्यटकों की संख्या 625 प्रतिशत बढ़ी

समर न्यूज | चंडीगढ़चंडीगढ़ ने पिछले पांच वर्षों के दौरान पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। शहर में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 625 प्रतिशत और घरेलू पर्यटकों की संख्या में करीब 417 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की...

चंडीगढ़ में ओवरलोड स्कूल बस में दरवाजा खुला मिलने पर मानवाधिकार आयोग सख्त

समर न्यूज | चंडीगढ़चंडीगढ़ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही के मामले में पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। शिकायत के अनुसार, एक स्कूल बस में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था और बस का दरवाजा भी खुला हुआ था। बस में कंडक्टर के मौजूद...

आखिरकार झुकी सरकार, प्रधान का इस्तीफा

एजेंसी | नई दिल्ली जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह फैसला देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन व सीजेपी के नेतृत्व में जारी प्रदर्शन के बीच आया।इस्तीफे...

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.