Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोल्डन चैप्टर की शुरुआत: विनेश फोगाट बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

1 July, 2025

हरियाणा की प्रसिद्ध महिला पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट मां बन गई हैं। मंगलवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। उन्हें सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

ऑपरेशन से हुई डिलीवरी

विनेश के ससुर राजपाल राठी ने जानकारी दी कि डिलीवरी सी-सेक्शन (ऑपरेशन) से हुई। उन्होंने बताया, “विनेश की बॉडी बहुत फिट है और मसल्स टाइट हैं। साथ ही बच्चे का वजन भी उम्मीद से कम था, इसलिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन का फैसला लिया।” खुशी की बात यह है कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

प्रेग्नेंसी की जानकारी मार्च में दी थी

विनेश ने 6 मार्च 2025 को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने पति सोमबीर राठी के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा –
“Our love story continues with a new chapter…”
इस पोस्ट में बेबी के पैरों की छाप और हार्ट इमोजी भी जोड़ी गई थी।

विनेश फोगाट – एक संक्षिप्त परिचय

  • भारत की स्टार महिला पहलवान
  • जकार्ता एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट
  • टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व
  • 2024 में हरियाणा की जुलाना सीट से कांग्रेस विधायक बनीं
  • परिवार में जश्न का माहौल

बेटे के जन्म से फोगाट परिवार में खुशी की लहर है। यह परिवार बेटियों की सफलता का प्रतीक माना जाता है। अब विनेश के नए जीवन अध्याय पर भी पूरे देश से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.