Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला: मॉनसून में बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, CMO ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण

अंबाला | मॉनसून की शुरुआत के साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है, जिससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। इसी के मद्देनज़र अंबाला का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. राकेश सहल ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और मेडिकल स्टाफ की तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

मीडिया से बातचीत में डॉ. सहल ने बताया कि बदलते मौसम में डेंगू, वायरल बुखार और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ दिनों से बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और जगह-जगह पानी भरने की समस्या देखने को मिल रही है, जो मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बनाता है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने घर और आसपास पानी जमा न होने दें और नियमित रूप से सफाई रखें। उन्होंने कहा कि मच्छरजनित बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि हम घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही यह भी सलाह दी कि बाहर का खाना खाने से बचें और यदि खाएं भी तो साफ-सफाई वाली जगह से ही लें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.