Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का धमाकेदार एपिसोड: क्रिकेटर्स की मस्ती, कॉमेडी का चौका-छक्का!

2 July, 2025

इस हफ्ते ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का मंच बना क्रिकेट का मैदान और कॉमेडी की पिच पर उतरे भारत के चहेते क्रिकेट सितारे — गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और युजवेंद्र चहल। हंसी की ये इनिंग्स शुरू होती है कपिल शर्मा के मज़ेदार सवालों से और खत्म होती है ठहाकों की गूंज में, जिसमें दर्शकों को मिलता है एंटरटेनमेंट का फुल टॉस!

गंभीर, जिनका नाम ही उन्हें गंभीर बनाता है, इस बार दिखे अपने सबसे मस्तीभरे रूप में — चुटीले कमेंट्स, जबरदस्त पंच और कपिल को भी चारों खाने चित कर देने वाले वन-लाइनर्स। ऋषभ पंत अपनी ‘हंसी की गुगली’ से सबको क्लीन बोल्ड करते हैं, वहीं चहल अपनी शरारतों से शो में जान फूंकते हैं। अभिषेक शर्मा की मासूमियत और नई जोश भी शो को ताजगी देती है।

कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की ‘सोना-मोना’ जोड़ी अपने पुराने अंदाज़ में पूरी महफिल लूट लेती है, और माहौल को ग्लैमर, हंसी और धमाल से भर देती है। लेकिन शो की सबसे बड़ी सरप्राइज़ एंट्री होती है सुनील ग्रोवर की, जो मनजोत सिंह सिद्धू के अवतार में मंच पर आते हैं और ‘यू नो हू’ स्टाइल में ऐसा तड़का लगाते हैं कि पूरा सेट हंसी से गूंज उठता है।क्रिकेट, कॉमेडी और परिवार की मस्ती का यह संगम देखने के लिए तैयार हो जाइए — 5 जुलाई को स्ट्रीम कीजिए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीज़न 3, सिर्फ़ Netflix पर!

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.