Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्रासदी की चपेट में सराज…राहत कार्यों की धीमी गति पर जयराम ठाकुर ने जताई नाराज़गी

Mandi, 3 July

भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे सराज विधानसभा क्षेत्र की बदहाली पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यह त्रासदी सराज को 25 वर्ष पीछे धकेल चुकी है।

भावुक होते हुए ठाकुर ने कहा कि “मैंने और सराज के लोगों ने 25 वर्षों तक मिलकर इस क्षेत्र को विकास की राह पर अग्रसर किया, लेकिन यह आपदा सबकुछ तबाह कर गई।” उन्होंने बताया कि जंजैहली, जरोल, च्यूणी, लंबाथाच, थुनाग, बगस्याड़, बाड़ा, परवाड़ा, थाची, कुकलाह और बाखली गांवों में भारी नुकसान हुआ है।अब तक 30 से अधिक लोग लापता, 9 शव बरामद और 500 से अधिक घरों व दुकानों को नुकसान पहुंचा है। कई पुल ध्वस्त हो गए हैं, और सड़कें इस कदर क्षतिग्रस्त हैं कि नई सड़कों का निर्माण ही एकमात्र विकल्प है।

जयराम ठाकुर ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच चुकी हैं, सीएम ने भी हवाई सर्वेक्षण कर राहत सामग्री वितरित की, लेकिन सरकारी राहत कार्यों की गति असंतोषजनक है। उन्होंने कहा, “अगर यही रफ्तार रही तो स्थिति सामान्य होने में दो से तीन महीने लग सकते हैं।“ठाकुर ने सरकार से राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर तेज करनेबड़ी मशीनें तैनात करने, और सड़क, बिजली व पानी की बहाली प्राथमिकता से करने की अपील की। साथ ही, केंद्र सरकार से मिल रही सहायता के लिए आभार भी जताया।

इस मौके पर उनके साथ मंडी सदर विधायक अनिल शर्मानाचन के विधायक विनोद कुमारबल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, और भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.