Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर उत्सव, अगली नियुक्ति गाडेन फोडरंग ट्रस्ट के माध्यम से तय

Dharamshala, 4 July

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर धर्मशाला स्थित मैक्लोडगंज में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। देश-विदेश से आए हजारों तिब्बती अनुयायियों ने इस दिन को एक आध्यात्मिक पर्व के रूप में मनाया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर तिब्बती निर्वासित सरकार (Central Tibetan Administration – CTA) के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। CTA सांसद तेंजिन जिगडेल ने कहा कि यह दिन तिब्बती समुदाय के लिए गर्व और आशा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि दलाई लामा ने यह स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी दलाई लामा संस्था की परंपरा बनी रहेगी, और अगली नियुक्ति गाडेन फोडरंग ट्रस्ट के माध्यम से बौद्ध परंपराओं के अनुरूप की जाएगी।तेंजिन जिगडेल ने यह भी कहा कि, “दलाई लामा की चयन प्रक्रिया एक आध्यात्मिक विषय है, जिसमें किसी राजनीतिक हस्तक्षेप की कोई जगह नहीं है।”

ETG सांसद नामग्याल डोलकर लाहग्यारी ने कहा कि दलाई लामा ने पिछले 90 वर्षों में शांति, करुणा और मानवता के संदेश को दुनिया तक पहुँचाया है। उन्होंने ज़ोर दिया कि अगली दलाई लामा की नियुक्ति गंभीर, धार्मिक और पारंपरिक प्रक्रियाओं के तहत ही की जाएगी।धर्मशाला में इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपस्थित श्रद्धालुओं ने दलाई लामा की दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.