Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार विदेशों में कृषि-आधारित नौकरियों के लिए भेजेगी 150 युवा, 11 जुलाई तक करें आवेदन

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार अब राज्य के युवाओं को जर्मनी, रूस, नार्वे और स्लोवाकिया जैसे देशों में कृषि उत्पादों से जुड़ी फैक्ट्रियों और वेयरहाउसिंग परियोजनाओं में काम करने का अवसर देने जा रही है। इस पहल के तहत जर्मनी और रूस में 50-50 तथा नार्वे और स्लोवाकिया में 25-25 युवाओं को रोजगार के लिए भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने यह प्रक्रिया हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से शुरू की है ताकि युवाओं को विदेश में सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से रोजगार मिल सके। इच्छुक उम्मीदवारों को 11 जुलाई 2025 तक HKRN पोर्टल पर आवेदन करना होगा। पोर्टल पर नौकरियों से संबंधित सभी शर्तें और आवश्यकताएं भी उपलब्ध हैं।

हरियाणा सरकार इससे पहले भी दो बार विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने की पहल कर चुकी है। पहली बार इजरायल में 225 युवाओं का चयन किया गया था, जिनमें से 180 पहले ही काम पर पहुंच चुके हैं, बाकी की प्रक्रिया जारी है। वहीं दुबई के लिए 100 युवाओं का चयन हुआ है, जिनका स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम चल रहा है।

मुख्यमंत्री के विदेशी सेवाओं से जुड़े सलाहकार डॉ. पवन चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस योजना की निगरानी कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य युवाओं को सुरक्षित और वैध रास्तों से विदेश भेजना है, ताकि वे ‘डोंकी रूट’ जैसे अवैध तरीकों से बच सकें। इसी उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने ऐसे एजेंटों के खिलाफ सख्त कानून भी लागू किए हैं, जो युवाओं को गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजने का काम करते हैं।

यूरोपीय देशों में आने वाले समय में करीब 5000 नर्सों की आवश्यकता बताई जा रही है, जिसके लिए भी हरियाणा सरकार सक्रियता से योजना बना रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...

अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 7.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...

दिल्ली अग्निकांड के बाद जींद में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, 123 होटल-रेस्टोरेंट बिना फायर एनओसी संचालित

Summer express, जींद। राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद होटल और रेस्टोरेंटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी बीच जींद जिले में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिले में संचालित 140 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में से केवल 17 प्रतिष्ठानों के पास ही दमकल विभाग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.