Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल: रिश्वत मामले में चार महीने से फरार तहसीलदार मंजीत मलिक निलंबित, एसीबी ने घोषित किया इनाम

कैथल |  गुहला के तहसीलदार मंजीत मलिक, जो पिछले चार महीनों से भ्रष्टाचार के एक मामले में फरार चल रहे थे, को राज्य सरकार ने गुरुवार को निलंबित कर दिया है। एक दिन पहले जारी की गई 36 तहसीलदारों की तबादला सूची में मंजीत मलिक का नाम शामिल था और उन्हें तोशाम में नई नियुक्ति दी गई थी। इस फैसले के खिलाफ सोशल मीडिया पर उठे विरोध के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए निलंबन के आदेश जारी किए।

निलंबित तहसीलदार को अब अंबाला उपायुक्त कार्यालय में अटैच किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उनकी गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

मामला फरवरी 2025 का है, जब कैथल के चीका निवासी विजय कुमार ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसने अमर सिटी कॉलोनी में एक प्लॉट खरीदा था और उसे अपनी भाभी के नाम पर रजिस्ट्री करवानी थी। लेकिन तहसीलदार मंजीत मलिक और रजिस्ट्री क्लर्क प्रदीप कुमार ने इसके एवज में रिश्वत की मांग की।

18 फरवरी को गुहला तहसील कार्यालय में एसीबी ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की, जिसमें क्लर्क प्रदीप कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तहसीलदार मंजीत मलिक की संलिप्तता भी सामने आई, लेकिन तब से वह फरार हैं। सरकारी आदेशों के अनुसार, तहसीलदार के निलंबन के बाद अब आगे की जांच प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेश, कई उग्रवादी दबोचे

Summer express,इंफाल। मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कई सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान और संदिग्ध नशीले पदार्थ भी...

फिरोजपुर हादसे में चमत्कारिक बचाव: 9 मौतों के बीच 12 वर्षीय अंशप्रीत सुरक्षित, नहीं आई एक भी खरोंच

Summer express, फिरोजपुर। फाजिल्का रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, लेकिन इसी त्रासदी के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। हादसे में जहां नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, वहीं 12 वर्षीय अंशप्रीत चमत्कारिक रूप...

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.