Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

SEBI की बड़ी कार्रवाई: Jane Street पर शेयर बाजार में हेराफेरी का आरोप, ₹4,844 करोड़ लौटाने का आदेश

मुंबई | भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अमेरिका की ट्रेडिंग फर्म Jane Street Group पर भारतीय बाजार में अनुचित कारोबार (मार्केट मैनिपुलेशन) के आरोप में कड़ी कार्रवाई की है। नियामक ने कंपनी को ₹4,844 करोड़ की अवैध कमाई वापस लौटाने (डिसगॉर्जमेंट) का आदेश दिया है और साफ कहा है कि जब तक पूरी राशि नहीं चुकाई जाती, भारतीय शेयर बाजार में कंपनी की गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।

ऑप्शंस में हेराफेरी का गंभीर आरोप

SEBI के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण द्वारा जारी 105 पन्नों के विस्तृत आदेश में कहा गया है कि Jane Street ने विशेष रूप से साप्ताहिक एक्सपायरी वाले दिनों में इंडेक्स ऑप्शंस ट्रेडिंग में अनैतिक रणनीति अपनाई। कंपनी ने पहले ऑप्शंस में आक्रामक पोजिशन ली और फिर जानबूझकर कैश और फ्यूचर्स सेगमेंट में भारी खरीदारी कर बाजार कीमतों को प्रभावित किया, जिससे उसे भारी मुनाफा हुआ।

कैसे रची गई ट्रेडिंग की चाल?

सेबी की जांच में सामने आया कि कंपनी ने Bank Nifty इंडेक्स से जुड़े 12 प्रमुख स्टॉक्स और उनके फ्यूचर्स में अंतिम मिनटों में जानबूझकर ऊंचे दामों पर खरीदारी की। इसका सीधा असर ऑप्शंस की कीमतों पर पड़ा और Jane Street को इस सेगमेंट में बड़ा लाभ हुआ। इस गतिविधि को PFUTP (Prohibition of Fraudulent and Unfair Trade Practices) रेगुलेशन का उल्लंघन माना गया है।

कमाया अरबों का मुनाफा

सेबी के अनुसार, जनवरी 2023 से मार्च 2025 के बीच Jane Street ने ऑप्शंस सेगमेंट में कुल ₹44,358 करोड़ का मुनाफा अर्जित किया। वहीं, स्टॉक फ्यूचर्स, इंडेक्स फ्यूचर्स और कैश मार्केट में कंपनी को ₹7,687 करोड़ का घाटा हुआ। इसके बावजूद उसका कुल शुद्ध लाभ ₹36,671 करोड़ रहा।

SEBI की निगरानी में कंपनी की सभी गतिविधियां

सेबी ने स्पष्ट किया है कि निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी। फिलहाल सभी एक्सचेंजों को निर्देश दिए गए हैं कि वे Jane Street Group से जुड़ी सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रखें। साथ ही, सेबी इस पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी रखे हुए है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजौंद में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा विवाद निकला वजह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। कैथल जिले के राजौंद कस्बे में एक दुकान में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा पुराना...

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा:पक्षी से टकराई इंडिगो फ्लाइट, जांच के बाद रवाना

Summer express, बेंगलुरु |बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमानन हादसा टल गया। मुंबई के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6283 उड़ान भरने से पहले पक्षी से टकरा गई। घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को तत्काल जांच के लिए वापस बे में लाया गया। जानकारी के...

जालंधर में पुलिस रेड के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लगाए फर्जी मुठभेड़ के आरोप

Summer express, जालंधर  | जालंधर जिले के मेहतपुर थाना क्षेत्र के गांव बांगीवाल में पुलिस छापेमारी के दौरान 22 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल...

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान के 4 ड्रोन गिराए, रडार ठिकानों पर किया हमला

Summer express, वॉशिंगटन |मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहे ईरान के चार ड्रोन को मार गिराया और इसके बाद ईरान के कई तटीय निगरानी रडार ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में...

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.