Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में शराब ठेकों की नीलामी से सरकार को रिकॉर्ड कमाई, बदमाशों की दखल से 113 जोनों की बोली अब भी अधूरी

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार को शराब ठेकों की नीलामी से इस बार रिकॉर्ड राजस्व मिल रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी विभाग को 14,064 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला था, जिसमें से अब तक 12,615 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। हालांकि अभी भी 113 आबकारी जोनों की नीलामी बाकी है। अधिकारियों का मानना है कि यदि इनकी बोली पूरी हो जाती है, तो सरकार तय लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

प्रदेश में कुल 1,194 आबकारी जोन बनाए गए हैं, जिनमें से अब तक 1,081 जोनों की सफलतापूर्वक नीलामी की जा चुकी है और शराब बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं। आबकारी आयुक्त विनय प्रताप सिंह के अनुसार, प्रत्येक जोन में दो खुदरा शराब दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। नई नीति के तहत अब तक 2,150 से ज्यादा दुकानें शुरू हो चुकी हैं।

शेष जोनों की नीलामी को लेकर विभाग का कहना है कि प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए डिजिटल माध्यम अपनाया गया है। राज्य सरकार द्वारा विकसित ई-नीलामी पोर्टल के जरिए पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से बोली प्रक्रिया चलाई जा रही है, जिससे किसी प्रकार के पक्षपात या भ्रष्टाचार की आशंका नहीं रहती।

हालांकि नीलामी प्रक्रिया में कुछ अड़चनें भी सामने आई हैं। कुरुक्षेत्र और जींद में एक ठेकेदार की हत्या के बाद से कई व्यवसायियों में भय का माहौल है। बदमाशों की दखलंदाजी के चलते कुछ ठेकेदारों ने बोली लगाने से परहेज किया है। इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ठेकेदारों को सुरक्षा और भरोसा देने के निर्देश दिए, जिसके तहत जिलों के डीसी और एसपी ने बैठकें कर उन्हें आश्वासन भी दिया।

इसके बावजूद कुछ जोनों में नीलामी नहीं हो सकी है। इसकी एक वजह अत्यधिक बोली दरें भी बताई जा रही हैं। फिर भी विभाग का दावा है कि इस बार की नीलामी से अब तक पिछली बार से लगभग दोगुनी कमाई हो चुकी है। उदाहरण के तौर पर, हाल ही में 3 जुलाई को संपन्न नीलामी में 21 जोनों से 215 करोड़ रुपये और बीते दो हफ्तों में 125 जोनों से 1,370 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वर्ष 2024 में अगस्त तक पूरी प्रक्रिया से 7,025 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी।

विनय प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार की नीलामी लंबे कार्यकाल के लिए की गई है। कैबिनेट द्वारा स्वीकृत नई आबकारी नीति 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी, जिससे कारोबारियों को स्थायित्व मिलेगा और वे दीर्घकालिक योजना बना सकेंगे। इससे प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है और बोलीदाताओं की भागीदारी में इजाफा हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.