Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर बोले — केंद्र से मिलेगी मदद, प्रदेश सरकार राहत कार्यों में लाए तेजी

Mandi, 6 July

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि मंडी जिला में आई भीषण आपदा के मद्देनज़र केंद्र सरकार से जल्द ही विशेष सहायता मिलेगी। हालांकि उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की कि वह राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाए और प्राथमिकता के साथ काम करे

थुनाग में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने बताया कि वे लगातार प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और केंद्रीय मंत्रियों के संपर्क में हैं और सभी ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है. जयराम ठाकुर ने कहा कि अब जब मौसम भी साफ होने लगा है, तो ऐसे में सरकार को राहत कार्यों को गति देनी चाहिए, ताकि दूर-दराज़ के क्षेत्रों में फंसे लोगों तक समय पर मदद पहुंच सके।उन्होंने बताया कि थुनाग से लंबाथाच तक सड़क संपर्क बहाल हो चुका है, लेकिन इससे आगे सड़क बहाली में अभी समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें खुलने के बाद अन्य राहत उपायों को लागू करने में भी आसानी हो रही है। मोबाइल कनेक्टिविटी भी अब अधिकतर क्षेत्रों में बहाल कर दी गई है।

जयराम ठाकुर ने यह भी बताया कि सराज, नाचन और करसोग में अब तक 11 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 45 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने अनुमान जताया कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

सांसद निधि से होगा राहत कार्यों में सहयोग

जयराम ठाकुर ने सांसद कंगना रनौत के दौरे को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कंगना एक जनप्रतिनिधि होने के नाते यहां आईं और लोगों का दुख-दर्द साझा किया। भले ही सांसद सीधे घोषणाएं नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने सांसद निधि से राहत कार्यों के लिए मदद का भरोसा दिया है।उन्होंने बताया कि सांसद निधि से मिलने वाली धनराशि को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में खर्च किया जाएगा, ताकि अधिकतम लोगों तक सहायता पहुंच सके।

थुनाग में लगाया कैंप ऑफिस

बतौर विधायक, जयराम ठाकुर ने जानकारी दी कि उन्होंने राहत कार्यों की निगरानी के लिए अपना कैंप ऑफिस थुनाग में ही स्थापित कर दिया है और वहीं से राहत व पुनर्वास से जुड़ी सभी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।उन्होंने  कहा कियह समय राजनीति का नहीं, मानवता और संवेदनशीलता के साथ काम करने का है। हम सबको मिलकर इस आपदा से प्रभावित लोगों को फिर से बसाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।”

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.